NEET Paper Leak: मास्टरमाइंड मनीषा मंधारे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI हिरासत में भेजा, सुनवाई के दौरान खुले चौंकाने वाले राज

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद नीट पेपर लीक की एक और मुख्य आरोपी मनीषा गुरुनाथ मांधरे की 14 दिन की कस्टडी CBI को सौंप दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Court Sends Mastermind Manisha Mandhare to 14-Day CBI Custody
मनीषा मंधारे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI हिरासत में भेजा | Image: ANI

नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। कई शहरों में जांच एजेंसी की छापेमारी चल रही है। इस बीच रविवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की एक और मास्टरमाइंड मनीषा मंधारे को CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में केस के सिलसिले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

शनिवार को सीबीआई ने दिल्ली से मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार, मंधारे को बायोलॉजी प्रश्न पत्र तक सीधी पहुंच थी। जांच एजेंसी उन्हें पूरे पेपर लीक रैकेट की सह-मास्टरमाइंड मान रही है। महाराष्ट्र की पुणे निवासी मनीषा गुरुनाथ मंधारे पेशे से सीनियर बॉटनी टीचर हैं, इनकी नियुक्ति NTA द्वारा हुई है।

मनीष मांधरे14 दिन की CBI हिरासत में

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी मनीषा गुरुनाथ मांधरे की 14 दिन की कस्टडी CBI को सौंप दी। सीबीआई के अनुसार, NTA द्वारा नियुक्त वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका मंधारे को बायोलॉजी प्रश्न पत्र तक सीधी पहुंच थी। 

कोर्ट में वकील ने दी ये दलील

सुनवाई के दौरान मनीषा मंधारे के वकील ने कोर्ट में गिरफ्तारी की प्रक्रिया को गैर-कानूनी बताया। वकील का दावा है कि उन्हें सूरज डूबने के बाद गिरफ्तार किया गया और रात करीब 1 बजे दिल्ली लाया गया। कोर्ट ने इस आरोप पर बचाव पक्ष को अलग से अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने आरोपी को रोजाना 15 मिनट तक अपने वकील से मिलने की अनुमति भी दे दी है।

Advertisement

CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वहीं, सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मनीषा नीट यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया से सीधे जुड़ी हुई थीं। पुणे की रहने वाली इस शिक्षिका को बायोलॉजी पेपर की तैयार प्रति उपलब्ध थी, जिसका कथित तौर पर गलत इस्तेमाल हुआ। एजेंसी का मानना है कि वह पेपर लीक साजिश में अहम भूमिका निभा रही थीं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया। 

नांदेड़ में CBI की रेड

दूसरी ओर NEET पेपर लीक मामले की जांच अब नांदेड़ तक पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही CBI की एक टीम ने नांदेड़ शहर के विद्युतनगर इलाके में एक परिवार से पूछताछ की है। घर पर 6 घंटे से अधिक समय तक गहन पूछताछ और तलाशी ली गई। इस परिवार पर अपनी बेटी के लिए 10 लाख रुपये में NEET पेपर खरीदने का आरोप है। पेपर के लिए पांच लाख और एजेंट द्वारा 5 लाख रुपया लिए जाने की बात  सामने आई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: परीक्षा खत्म होते ही हाथ से लिखे सवालों को जलाकर कर दिया था राख

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड