दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका तो नीरज कुमार की आई प्रतिक्रिया कहा- वो जानें उनका काम जाने, वैसे लोगों का...

जनता दल (यूनाइटेड) के नए चुने गए MLC नीरज कुमार ने अनंत कुमार सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देते'। दरअसल, उनका बयान SC द्वारा दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत कुमार सिंह की जमानत रद्द करने के बाद आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Neeraj Kumar reacts after Anant Singh suffers a setback in Supreme Court Dularchand Yadav Murder Case
दुलारचंद मर्डर केस: MLA अनंत सिंह को SC से झटका, MLC नीरज कुमार का तंज | Image: X

जनता दल (यूनाइटेड) के नवनिर्वाचित विधान परिषद प्रतिनिधि (MLC) नीरज कुमार ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को मोकामा MLA अनंत कुमार सिंह पर जोरदार तंज कसा है। नीरज कुमार ने पटना में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में मोकामा MLA अनंत कुमार सिंह की जमानत रद्द करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला 'सिंह को देखना है और मैं ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देता हूं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नीरज कुमार और अनंत कुमार सिंह के बीच खूब वाक्य-युद्ध देखा गया था।

मैं ऐसे लोगों पर कोई ध्यान नहीं देता-नीरज कुमार

दरअसल, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में मोकामा MLA अनंत कुमार सिंह की जमानत याचिका रद्द कर दिया। इसके बाद नवनिर्वाचित विधान परिषद प्रतिनिधि (MLC) नीरज कुमार से इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा "यह उन्हें ही देखना है; यह उनका अपना मामला है। मैं ऐसे लोगों पर कोई ध्यान नहीं देता।"

SC का आदेश अनंत सिंह-नीरज कुमार की राजनीतिक अनबन के बीच

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश अनंत सिंह और JD(U) के बीच राजनीतिक अनबन के बीच आया है। पार्टी ने हाल ही में उन्हें और उनकी पत्नी नीलम देवी को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए निकाल दिया था।

अनंत सिंह ने पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव में JD(U) के ऑफिशियल कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज कैंडिडेट अनुज कुमार सिंह के लिए खुलेआम कैंपेन किया था। उन पर पार्टी लीडरशिप के खिलाफ कमेंट करने का भी आरोप लगा था।

Advertisement

1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को दी गई जमानत रद्द कर दी और उन्हें 1 दिसंबर को या उससे पहले अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया। जस्टिस एमएम सुंदरेश और पीवी वराले की डिवीजन बेंच ने कहा कि पटना हाई कोर्ट ने जुर्म की गंभीरता और सिंह के क्रिमिनल रिकॉर्ड पर ठीक से विचार किए बिना बेल देकर गलती की है। बेल ऑर्डर को दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

क्या है अनंत सिंह का पूरा मामला?

यह मामला 30 अक्टूबर, 2025 को मोकामा में चुनाव से जुड़ी झड़प के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़ा है। दर्ज FIR के मुताबिक सिंह और उसके साथियों ने कथित तौर पर यादव को उनकी गाड़ी से घसीटा, उनके पैर में गोली मारी, उन पर हमला किया और SUV से उन्हें कुचल दिया।

Advertisement

इस घटना के बाद अनंत सिंह को बिहार पुलिस ने 1 नवंबर, 2025 को गिरफ्तार किया और बेउर सेंट्रल जेल में बंद कर दिया। हिरासत में होने के बावजूद, उन्होंने JD(U) के टिकट पर मोकामा विधानसभा सीट जीती। पटना हाई कोर्ट ने उन्हें 19 मार्च, 2026 को जमानत दे दी, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। अब SC ने रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य का नया चुनावी समीकरण: 'आरजेडी+प्रशांत किशोर=BJP/NDA जीरो' से बिहार में हलचल!
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड