अपडेटेड 9 August 2024 at 08:25 IST

'देश को गौरवान्वित...', नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी खुश, तारीफ में कही ये बात

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर देश में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी ने भी नीरज को जीत पर बधाई दी है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi congratulate to Neeraj Chopra
पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई | Image: ANI/PTI

Neeraj Chopra Wins Silver in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की झोली में एक और मेडल आया। जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज ने अपने करियर का बेस्ट (89.45 मीटर) थ्रो फेंककर रजत पदक पर कब्जा किया। वैसे तो पूरे देश को नीरज से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वो चूक गए और सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है। बधाईयों का सिलसिला भी जारी है। राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक उन्हें जीत की बधाई दे रहे हैं।


पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद देश में जश्न का माहौल है। नीरज के घर पर दिवाली जैसे नजारा है। सिल्वर पर निशाना लगते हैं कि घर पर आतिशबाजी शुरू गई। उनके माता-पिता को बधाई देने वाले का सिलसला शुरू हो गया। वहीं, नीरज की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई दी है और कहा कि अपनी उपलब्धि से वो अनगिनत एथलीटों को प्रेरित करेंगे।

देश को गौरवान्वित किया-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए अपने X पोस्ट में लिखा, नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

भारत को आप पर गर्व है-राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नीरज को बधाई देते हुए लिखा, पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने और इतिहास रचने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। वह लगातार दो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। भारत को उन पर गर्व है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत को उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा भविष्य में और भी पदक और गौरव लाएंगे।

Advertisement

उनकी सफलता से पूरा देश प्रसन्न है- राजनाथ सिंह 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पोस्ट में लिखा, असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उनकी अद्भुत उपलब्धि और रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश प्रसन्न है।

बता दें कि जैवलिन प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्डतोड़ थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अरशद ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर थ्रो कर सनसनी मचा दी। उन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने अरशद की तारीफ करते हुए कहा कि आज उनका दिन था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बताया कैसे हाथ से फिसला गोल्ड मेडल

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 08:25 IST