BREAKING: NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा का इस्तीफा, कहा- यादें लेकर जा रही हूं

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 9 सालों तक NCW का अध्यक्ष पद संभाला है।

Follow : Google News Icon  
Rekha Sharma resigns
NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा का इस्तीफा | Image: X

Rekha Sharma resigns: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने करीब 9 सालों तक NCW का अध्यक्ष पद संभाला है। NCW अध्यक्ष के रूप में अपने अंतिम दिन की जानकारी उन्होंने X पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा कि ये 9 साल मेरे लिए एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रहे। एक साधारण पृष्ठभूमि से आकर NCW अध्यक्ष पद पर 3 कार्यकाल पूरा करने तक मैंने एक लंबा सफर तय किया है। ये सफर सिर्फ उपलब्धियों के बारे में नहीं था।

रेखा शर्मा ने X पर NCW अध्यक्ष के रूप में  अपने अनुभव को साझा करते हुए लिख कि मेरा ये 9 साल का सफर अलग-अलग अनुभवों को सीखने और भारत की महिलाओं के जबरदस्त प्यार और स्नेह से भरा रहा। मैं पागलखाने की उन महिलाओं को कभी नहीं भूलूंगी जो मुझे गले लगाना बंद नहीं करतीं थीं।

वृन्दावन के आश्रम का अनुभव

रेखा शर्मा ने NCW अध्यक्ष रहते अपने वृन्दावन आश्रम के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने लिखा- मैं वृन्दावन आश्रम की उन बुजुर्ग महिला को भी नहीं भूल सकती। जिसने मुझे अपनी मां की तरह गले से लगाया था। जेल में बंद हजारों वो महिलाएं जिन्होंने अपने जीवन की कहानियां मेरे साथ साझा कीं। इन पलों ने मेरे दिल पर अमिट छाप छोड़ी है। यह सफर इतना लंबा है कि उसे एक या दो पन्नों में कैद नहीं किया जा सकता। इसे न्यायपूर्ण बनाने के लिए कुछ कितानों की आवश्यकता होगी। इस सफर में मुझे भरपूर प्यार मिला और मैंने यह भी सीखा कि आलोचना को कैसे संभालना है, जो इस स्तर के किसी भी काम का एक अनिवार्य हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रहस्यमयी धमाका, 2 महिलाएं घायल, श्रीनगर अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड