शरद पवार की लीडर ने रखी अजीबोगरीब मांग- महिलाओं को मिले एक हत्या करने पर सजा में छूट; राष्ट्रपति को पत्र लिखा

एनसीपी-शरद गुट की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या पर सजा में छूट देने का आग्रह किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NCP Sharad faction leader Rohini Khadse
एनसीपी शरद गुट लीडर रोहिणी खडसे | Image: X

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या करने पर सजा में छूट देने का आग्रह किया है। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, दुष्कर्म वाली मानसिकता और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था की प्रवृत्ति को खत्म करना चाहती हैं।

खडसे ने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। खडसे ने पत्र में कहा, “हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने पर सजा में छूट की मांग कर रहे हैं।” इस पत्र का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधना है।

यह भी पढे़ं: दिल्ली में महिलाओं को मिला तोहफा, सामने आई नुपूर शर्मा; बयान चर्चा में

उन्होंने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है क्योंकि उनके खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा सहित कई अपराध हो रहे हैं। खडसे ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करने के बाद उसे स्वीकार कर लिया जाएगा।”

Advertisement

(PTI की खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड