नक्सलवाद को 31 मार्च, 2026 तक समाप्त कर देंगे, इसके बाद किसी भारतीय को जान नहीं गंवानी पड़ेगी: शाह

अमित शाह ने रविवार को कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का खात्मा कर दिया जाएगा और देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Home Minister Amit Shah
Home Minister Amit Shah | Image: ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का खात्मा कर दिया जाएगा और देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा 31 नक्सलियों को मार गिराने के बाद शाह ने यह बात कही।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल, सिसोदिया, सत्येंद्र जैन... AAP के जेल जाने वाले सभी नेता साफ

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड