अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया, सत्येंद्र जैन... AAP के जेल जाने वाले सभी नेता साफ, इस महिला ने बचाई लाज

AAP के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 हार गए हैं। इन बड़े चेहरों को दिल्ली की जनता ने नकार दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal Manish Sisodia Satyendra Jain
Arvind Kejriwal Manish Sisodia Satyendra Jain | Image: ani

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल के लंबे समय के बाद देश की राजधानी दिल्ली में वापसी की है। वहीं आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए हैं। इन बड़े चेहरों को दिल्ली की जनता ने नकार दिया।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की आंधी में आम आदमी पार्टी साफ हो गई है। आलम ये रहा कि AAP के दिग्गज नेता इसमें ढेर हो गए। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं 'आप' के टॉप लीडर्स में शुमार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी अपनी-अपनी सीट नहीं बचा पाए। हालांकि, पूर्व सीएम आतिशी अपनी कालकाजी विधानसभा सीट बचाने में सफल रहीं।

AAP के टॉप लीडर्स को जनता ने नकारा

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे पर दिल्ली की सत्ता में आई अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के नेता खुद इसमें घिर गए। कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जेल तक जाना पड़ा। वहीं सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सलाखों के पीछे गए।

लिहाजा तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे भेजे गए तीनों नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन इस बार के चुनावी इम्तिहान में पास न हो सके। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी और इन तीनों ही नेताओं का जादू जनता पर खूब चला था। लेकिन भ्रष्टाचार के लगे आरोपों के बाद जनता ने इस चुनाव में उन्हें सिरे से नकार दिया। 2015 में AAP ने 67 सीटें जीती थीं। 2020 में सीटें घटकर 62 पर पहुंच गई। वहीं बात करें भाजपा की तो इसने 2015 में 3 और 2020 में बढ़कर 8 सीटें जीती थीं। साल 2012 और 2022 के विधानसभा चुनाव में कमाल दिखाने वाली आम आदमी पार्टी 2025 में सिर्फ 22 सीटों पर ही समिट गई। जबकि दूसरी ओर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 सालों बाद देश की राजधानी दिल्ली में भगवा फतह किया।

Advertisement

केजरीवाल, सिसोदिया और जैन इतने वोटों से हारे

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार गए। उन्हें बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों के अंतर से हराया। मनीष सिसोदिया को बीजेपी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवा ने महज 675 वोटों के अंतर से मात दी। वहीं सत्येंद्र जैन को शकूर बस्ती से बीजेपी के करनैल सिंह ने 20,998 वोटों से हराया। 

27 सालों बाद BJP को मिला जबरदस्त जनादेश

गौरतलब है कि 8 फरवरी को घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जबरदस्त जनादेश मिला। 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 48 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई। मालूम हो कि बीजेपी ने 70 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था, ऐसा इसलिए क्योंकि दो सीटे बुराड़ी और देवली एनडीए के सहयोगियों को दी गई थी। चुनाव आयोग के ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस के हाथ लगातार तीसरी बार भी खाली रह गए, जिसे एक भी सीट नहीं मिली।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जेब में एक बॉल पैन, गले में मफलर, बैगी स्वेटर और... अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक सपने की कैसे लिखी इबारत?

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड