आज देश में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है, क्योंकि हमने नेशन फर्स्ट की भावना से काम किया- PM मोदी
PM Modi in Republic Planery Summit : पीएम मोदी ने बताया किसी भी देश के विकास के लिए बहुत जरूरी पक्ष है उसे देश की सुरक्षा नेशनल सिक्योरिटी।
- भारत
- 2 min read

PM Modi in Republic Planery Summit 2025: रिपब्लिक प्लेनरी समिट में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया किसी भी देश के विकास के लिए बहुत जरूरी पक्ष है उसे देश की सुरक्षा नेशनल सिक्योरिटी। बीते दशक में हमने सिक्योरिटी पर भी बहुत अधिक काम किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले टीवी पर अक्सर सीरियल बम ब्लास्ट की ब्रेकिंग न्यूज़ आया करती थीं, स्लीपर सेल के नेटवर्क पर स्पेशल प्रोग्राम हुआ करते थे, आज यह सब टीवी स्क्रीन और भारत की जमीन दोनों से गायब हो चुके हैं। पहले आप ट्रेन में जाते थे, हवाई अड्डे पर जाते थे, लावारिस बैग पड़ा है, ऐसी सूचना आती थीं, आज के जो 18 साल के नौजवान ने उन्होंने ऐसी सूचना सुनी नहीं होगी। आज नक्सलवाद भी अंतिम सांसे गिन रहा है।
नक्सलवाद आज अंतिम सांसे गिन रहा है- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि पहले जहां 100 से अधिक जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, आज दो दर्जन से भी काम जिलों में सीमित रह गया है, यह तभी संभव हुआ जब हमने नेशन फर्स्ट की भावना से काम किया। हमने इन क्षेत्रों में गवर्नेंस को ग्रासरूट लेवल तक पहुंचाया और देखते ही देखते इन जिलों में हजारों किलोमीटर लंबी सड़क बनी, स्कूल, अस्पताल बने। 4G मोबाइल नेटवर्क पहुंचा और परिणाम आज देश देख रहा है।
Advertisement
हमें अर्बन नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार के निर्णायक फैसलों से आज नक्सलवाद जंगल से तो साफ हो ही रहा है लेकिन अब वह अर्बन सेंटर्स में पैर पसार रहा है। अर्बन नक्सलियों ने अपना जाल इतनी तेजी से फैलाया है कि जो राजनीतिक दल अर्बन नक्सल के विरोधी थे, जिनकी विचारधारा कभी गांधी जी से प्रेरित थी, जो भारत की जड़ों से जुड़ी थी, ऐसे राजनीतिक दलों में आज अर्बन नक्सली पैंठ जमा चुके हैं। आज वहां अर्बन नक्सलियों की आवाज उनकी ही भाषा सुनाई देती है। इसी से हम समझ सकते हैं इनकी जड़ें कितनी गहरी हैं। हमें याद रखना है अर्बन नक्सली भारत के विकास और हमारी विरासत इन दोनों के घोर विरोधी हैं। वैसे अर्नब ने भी अर्बन नक्सलियों को एक्सपोज करने का जिम्मा उठाया हुआ है। विकसित भारत के लिए विकास भी जरूरी है और विरासत को मजबूर करना भी आवश्यक है इसलिए हमें अर्बन नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत है।