नक्सल प्रभावित इलाके से बड़ी खबर, 9 लड़कियों और 13 लड़कों ने किया सरेंडर; CRPF बटालियन... DIG लेवल के अधिकारी रहे मौजूद

सुकमा जिले में 9 लड़कियों और 13 लड़कों समेत कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Naxals surrendered
नक्सलियों ने सरेंडर किया | Image: AI

Chhattisgarh Naxals surrendered: नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा और जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में 9 लड़कियों और 13 लड़कों समेत कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इस अहम ऑपरेशन में सुकमा और जगदलपुर के CRPF बटालियन और DIG स्तर के अधिकारी शामिल रहे।

सुकमा में एक्टिव 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, इनमें से कई नक्सलियों के सिर पर लाखों के इनाम थे। इस लिस्ट में 16 लाख की इनामी नक्सली दंपत्ति का नाम भी शामिल है। 22 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सुकमा प्रशासन से सामने आत्म समर्पण किया है। इस दौरान SP किरण चव्हाण, DRPF DIG आनंद सिंह राजपुरोहित समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

40 लाख तक का इनाम

मिली जानकारी के मुताबिक, 22 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 40 लाख रुपए तक का इनाम रखा गया था। इनमें एक नक्सली दंपत्ति के सिर पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। वहीं 2 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी।

अहम ऑपरेशन से मिली कामयाबी

नक्सलियों के सरेंडर का वीडियो साझा किया है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। नक्सलियों के खिलाफ सुकमा में ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन में सुकमा के अलावा जगदलपुर के डीआईजी ऑफिस समेत कई सीआरपीएफ बटालियनों ने हिस्सा लिया था। पुलिस का यह ऑपरेशन कामयाब रहा और 22 नक्सलियों ने नक्सलवाद को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है।

Advertisement

22 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी नक्सलियों को कौशल विकास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। आत्म समर्पण नीति के तहत नक्सलियों को लाभ दिया जाएगा। यह सभी नक्सली अलग-अलग गैंग के हैं।

यह भी पढ़ें : सीलमपुर में हत्याकांड पर सियासत शुरू, आतिशी बोलीं- कहां हैं अमित शाह?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड