मेमोरी को शार्प बनाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, सही चीजें खाने से मजबूत होगी याददाश्त

मेमोरी को शार्प बनाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, जो याददाशत को तेज करने में मदद करेंगे और मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Brain Exercise
मेमोरी को शार्प करने के तरीके | Image: Canva

Brain health: तेज दिमाग और याददाशत तेज होने से सैकड़ों की भीड़ में भी आप अलग होते हैं। आज के समय में ज्यादा तनाव, खराब लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की कमी के साथ मेमोरी कमजोर होने के साथ कई चीजें हम भूलने भी लगते हैं।

1. चीनी का सेवन कम करें

मेमोरी को शार्प करने के लिए चीनी का सेवन कम करें। बहुत ज्यादा चीनी खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे डायबिटीज, हार्ट संबंधी और हाई ब्लड प्रेशर की समस्याएं।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, गोभी, ब्रोकली जैसी सब्जियां विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

3. दूध

दूध में बी12 विटामिन होता है जो याददाश्त को मजबूत करता है।

Advertisement

4. मेवे और बीज 

अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं।

5. मेडिटेशन

मेमोरी को शार्प करने के लिए मेडिटेशन करना सबसे आसान और अच्छा तरीका है। ध्यान लगाने से रक्तचाप कम होता है, तनाव कम होता है और याददाशत तेज होती है।

Advertisement

6. वजन कम करें

आज के समय में मोटापा सबसे बड़ी समस्या है। वजन ज्यादा होने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मोटापे से इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।

7. पर्याप्त नींद

कम नींद के कारण कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। कम नींद की वजह से तनाव बढ़ने के साथ याददाशत कमजोर होती है। मेमोरी को शार्प रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद रोज लें। मेमोरी को शार्प बनाने के लिए इन 5 नेचुरल तरीकों की मदद ली जा सकती है। ये तरीके न केवल याददाशत को तेज करने में मदद करेंगे, बल्कि मस्तिष्क स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: नेपाल में GEN-Z विद्रोह की असली तस्वीर आई सामने, हिंसा ने अबतक ली 30 जान

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड