Nepal Protest Death Toll: नेपाल में GEN-Z विद्रोह की असली तस्वीर आई सामने, हिंसा ने अबतक लील ली 30 जिंदगियां, 1033 घायल
Nepal News : नेपाल हिंसा में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम तक नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Nepal Protest : नेपाल में भयानक हिंसा के बाद तनाव बरकार है। काठमांडू में कर्फ्यू के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। पूरी सुरक्षा व्यवस्था सेना ने अपने हाथ में ले ली है और धीरे-धीरे हालात सामान्य करने की कोशिश है। हिंसक प्रदर्शन में मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है, जबकि घायलों का आंकड़ा 1,033 पर पहुंच गया है। नेपाल के 28 अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है। हिंसक प्रदर्शन के दौरान अब तक 380 से अधिक घायलों को डिस्चार्ज किया गया है।
6000 कैदी जेल से फरार
नेपाल में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों और सामाजिक अशांति के बीच कई जेलों से कैदियों के फरार होने की खबरें सामने आई हैं। भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है, और SSB के साथ-साथ अन्य सुरक्षा बल किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
नेपाल की अलग-अलग जेलों से 6 हजार से अधिक कैदी फरार हो गए हैं। मौके का फायदा उठाकर अकेले सुंधरा जेल से 3000 से अधिक कैदी जेल से भाग गए हैं। जेल में कुल 3,800 कैदी बंद थे और अब केवल 500 कैदी जेल में बचे हैं।
Advertisement
भारत में घुसपैठ की कोशिश
नेपाल में प्रधानमंत्री पद से केपी शर्मा ओली के इस्तीफा देने के बाद भी सड़क पर उतरे युवाओं का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। सेना की बंदूकों के सामने भी युवा दम भर रहे हैं। नेपाल में हुई उथल-पुथल और जेल तोड़ने की घटनाओं के बीच सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा पर सिद्धार्थनगर क्षेत्र में 5 फरार कैदियों को पकड़ा है। ये कैदी नेपाल की जेल से भागकर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।