क्या मंगल पर भी जीवन होता था ? NASA के रोवर ने चौंकाया, नई खोज में सोने और चांदी का पहाड़... वैज्ञानिक हैरान

मंगल ग्रह से एक हैरान करने वाली खबर आई है। नासा का पर्सीवरेंस रोवर मंगल के जिस हिस्से की जांच कर रहा है, वहां चांदी जैसा पहाड़, खजाने जैसी चट्टानें मिली हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NASA Perseverance rover
NASA के रोवर की मंगल पर खोज | Image: AI/ @NASAPersevere

NASA Perseverance rover: मंगल ग्रह से एक हैरान करने वाली खबर आई है। नासा का पर्सीवरेंस रोवर मंगल के जिस हिस्से की जांच कर रहा है, वहां उसे एक चांदी जैसा पहाड़ और खजाने जैसी चट्टानें मिली हैं, जो लगभग 3.9 अरब साल पुरानी बताई जा रही है। यह जगह जेजेरो क्रेटर है। NASA के मुताबिक, यह चट्टान अनोखी है और इसकी बनावट पहले कभी नहीं देखी गई। 

रोवर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि ये उसका 26वां सैंपल ‘सिल्वर माउंटेन’ है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। बताया जा रहा है कि यह जगह जेजेरो क्रेटर है। जहां कभी एक झील हुआ करती थी। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये चट्टानें मंगल पर पुराने मौसम, पानी और शायद जीवन के संकेत भी दे सकती हैं।

ऐसी चट्टान पहले कभी नहीं देखी गई

रोवर पिछले चार सालों से मंगल की सतह पर घूम रहा है और हाल के कुछ महीनों में इसने बड़ी खोज की है। अब तक पांच चट्टानों के सैंपल इकट्ठे किए जा चुके हैं और 83 चट्टानों पर लेजर से विश्लेषण किया गया है। ये सबसे खास खोज है एक चट्टान जिसे 'सिल्वर माउंटेन' नाम दिया गया है। इसकी उम्र लगभग 3.9 अरब साल है और वैज्ञानिक कह रहे हैं कि ऐसी चट्टान पहले कभी नहीं देखी गई। 


क्या कभी मंगल पर भी जीवन रहा होगा?

रोवर को एक चट्टान में सर्पेंटाइन मिनरल्स भी मिले हैं। ये तभी बनते हैं जब पानी गर्म ज्वालामुखी चट्टानों से रासायनिक प्रतिक्रिया करता है। यही प्रक्रिया पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत से जुड़ी मानी जाती है। इसलिए सवाल उठ रहा है कि क्या कभी मंगल पर भी जीवन रहा? अब सबसे बड़ी चुनौती ये है कि इन चट्टानों के सैंपल धरती तक कैसे लाए जाएं। NASA का 'मार्स सैंपल रिटर्न मिशन' अभी अटका हुआ है क्योंकि इसमें लगभग 11 अरब डॉलर खर्च हो सकते हैं। लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं, अगर ये सैंपल धरती पर आए, तो शायद हमें पता चल जाए कि मंगल पर कभी जीवन था या नहीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : बादल फटने के बाद भारी नुकसान, 37 घर और एक मंदिर क्षतिग्रस्त, मवेशी लापता

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड