पाकिस्तान के होश ठिकाने लगाने के बाद मोदी सरकार की जासूसों पर 'स्ट्राइक'... हरियाणा से एक और गिरफ्तार, अब तक कितने; पूरी List

लगभग दो हफ्ते के भीतर हरियाणा से जासूसी के आरोप में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। पाकिस्तान के समर्थित वाले वीडियो बनाने से लेकर भारत की संवेदनशील जगहों की जानकारियां, सेना से जुड़े तथ्य दुश्मन देश को पहुंचाने के आरोप हैं।

Follow : Google News Icon  
Pakistani spy arrested from Panchkula
पंचकूला में पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया. | Image: Grok.AI

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर भारत ने पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने लगाई तो अब उन जासूसों पर शिकंजा कसा जा रहा है जो शहबाज और मुनीर का मोहरा बनकर भारत की जासूसी कर रहे हैं। ऑपेरशन सिंदूर के बाद अब तक कई गद्दारों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक और नई गिरफ्तारी हरियाणा से हुई है। पंचकूला से एक कथित जासूस के पकड़े जाने की खबर है।

लगभग दो हफ्ते के भीतर हरियाणा से जासूसी के आरोप में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। पाकिस्तान के समर्थित वाले वीडियो बनाने से लेकर भारत की संवेदनशील जगहों की जानकारियां, सेना से जुड़े तथ्य दुश्मन देश को पहुंचाने के आरोप हैं। फिलहाल पंचकूला में हुई संदिग्ध जासूस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी जांच में जुटी है। जांच के बाद आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

गुरदासपुर में भी पकड़े गए दो जासूस

हरियाणा के पंचकूला के अलावा पंजाब के गुरदासपुर से भी दो युवक जासूसी के आरोप में पकड़े गए हैं। पंजाब के डीजीपी ने खुद जानकारी दी कि एक महत्वपूर्ण जासूसी विरोधी अभियान में गुरदासपुर पुलिस ने संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी के मुताबिक, 15 मई 2025 को खुफिया सूचनाओं से संकेत मिला कि सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी, आईएसआई के साथ साझा करने में लगे हुए थे, जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही और प्रमुख रणनीतिक स्थान शामिल थे।

वो 16 लोग, जिन पर जासूसी या मदद करने का संदेह

  • ज्योति मल्होत्रा- हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर
  • देविंदर सिंह- हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार
  • शहजाद- यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार
  • अरमान- हरियाणा के नूंह का रहने वाला है
  • नोमान इलाही- यूपी के कैराना का रहने वाला हरियाणा के पानीपत में गिरफ्तार
  • राकिब- पंजाब के बठिंडा में गिरफ्तार
  • पलक शेर मसीह- पंजाब के अमृतसर में गिरफ्तारी
  • सूरज मसीह- पंजाब के अमृतसर में गिरफ्तारी
  • हरकीरत सिंह- हरियाणा के कुरुक्षेत्र का निवासी, शक के दायरे में
  • प्रियंका सेनापति- ओडिशा के पुरी की यूट्यूबर, जांच के दायरे में
  • गजाला- पंजाब की रहने वाली है
  • यासीन मोहम्मद- ये भी पंजाब का निवासी है
  • मोहम्मद तारीफ- हरियाणा के नूंह में पकड़ा गया
  • अज्ञात- पंचकूला से गिरफ्तारी आरोपी 
  • सुखप्रीत सिंह- गुरदासपुर से पकड़ा गया
  • करणबीर सिंह- गुरदासपुर से गिरफ्तार

यह भी पढे़ं: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी लीक का जिम्मा! ज्योति मल्होत्रा कैप्टन और पूरी टीम के पास जासूसी के अलग-अलग रोल, कौन क्या करता था?

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड