BIG BREAKING: मोदी सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम, अब 'श्री विजया पुरम' होगी नई पहचान

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। अब नया नाम 'श्री विजया पुरम' होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Port Blair now Shri Vijaya Puram
मोदी सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम | Image: Republic

Port Blair to Sri Vijaya Puram: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। अब पोर्ट ब्लेयर की पहचान ‘श्री विजया पुरम’ के नाम से होगी। मोदी सरकार एक-एक करके अंग्रेजों की गुलामी के प्रतीक हटा रही है और इस कड़ी में कई शहरों के नाम बदले जा चुके हैं। पोर्ट ब्लेयर का नाम 1789 में ईस्ट इंडिया कंपनी के आर्चीबाल्ड ब्लेयर (Archibald Blair) के सम्मान में रखा गया था। जिसे अब बदलकर श्री विजया पुरम किया गया है।

अमित शाह ने अपने X पोस्ट में पोर्ट ब्लेयर नाम को औपनिवेशिक विरासत का प्रतीक बताया और श्री विजया पुरम को स्वाधीनता के संघर्ष और अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाने वाला नाम बताया। उन्होंने लिखा- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में अद्वितीय स्थान है। वह द्वीप क्षेत्र जो कभी चोल साम्राज्य के नौसैनिक अड्डे के रूप में काम करता था, आज हमारी रणनीतिक और विकास आकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनने के लिए तैयार है। 

सुभाष चंद्र बोस ने फहराया तिरंगा

अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'यह वह स्थान है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हमारे तिरंगे को पहली बार फहराया था और वह सेल्युलर जेल भी है जहां वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के लिए संघर्ष किया था।' बतादें, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार 30 दिसंबर, 1943 को भारतीय ध्वज पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से फहराया था। 

ये भी पढ़ें: क्या आप कभी अपने बेटे से पूछते हो वो देर रात कहां जा रहा? RG कर रेपकांड पर जेनेवा में बोले एस जयशंकर

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड