अपडेटेड 12 June 2024 at 11:43 IST

मोदी सरकार 3.0 के बाद 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से, जान लीजिए क्या-क्या होने वाला है?

किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। उसके अलावा राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा।

Follow : Google News Icon  
Lok Sabha session in New Parliament
Lok Sabha session in New Parliament | Image: Sansad TV

Parliament Session 2024: देश की तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बन चुकी है। अधिकतर मंत्रियों ने अपना पदभार संभाल लिया है और बाकी के मंत्री धीर-धीरे करके अपनी कुर्सियों पर बैठ रहे हैं। मोदी सरकार 3.0 के गठन के बाद अब संसद के सत्र की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है। इसकी जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरिन रिजिजू ने दी है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। उसके अलावा राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा और 3 जुलाई को समाप्त होगा। किरेन रिजिजू ने बताया कि लोकसभा के इस पहले सत्र में नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद लोकसभा के स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। बाद में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगी और फिर उस पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इस दौरान वो अगले 5 वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा पेश करेंगी। 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी संसद में अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय देंगे।

राष्ट्र की सेवा करना हमारा ‘पवित्र कर्तव्य’- रिजिजू

रिजिजू ने कहा कि भारत के लोगों ने निर्णय ले लिया है और राष्ट्र की सेवा करना हमारा 'पवित्र कर्तव्य' है। संसद 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चर्चा, बहस और क्रियान्वयन के लिए एक आदर्श मंच है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबके साथ, सबका विकास मंत्र में विश्वास करते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ओडिशा में पहली बार होगा बीजेपी का मुख्यमंत्री, आंध्र में नायडू आज लेंगे शपथ

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 12 June 2024 at 10:43 IST