मोहन चरण माझी बने ओडिशा के मुख्यमंत्री, पीएम मोदी की मौजूदगी में ली शपथ
India News Live Updates: ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने वाली है। मोहन चरण माझी CM पद की शपथ लेंगे। उसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी चंद्रबाबू नायडू CM पद की शपथ लेंगे। यहां TDP को पूर्ण बहुमत मिला है। इधर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है।
- भारत
- 9 min read

सिक्किम में नई सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा
सिक्किम में नई सरकार के गठन के ठीक दो दिन बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया। बुधवार को विधानसभा की पहली बैठक हुई। बैठक में विधायक मिंगमा नोरबू शेरपा को 11वीं सिक्किम राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जबकि राज कुमारी थापा को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद देर शाम नई सरकार ने विभागों का भी बंटवारा कर दिया सीएम प्रेम सिंह तमांग के पास गृह और वित्त विभाग है।
सिक्किम में मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा
- सोनम लामा: सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग, जल संसाधन विभाग और उपशास्त्रीय विभाग
- अरुण कुमार उप्रेती: ग्राम्य विकास विभाग एवं सहकारिता विभाग
- समदुप लेपचा: समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग
- भीम हैंग लिंबू: भवन एवं आवास विभाग और श्रम विभाग
- भोजराज राय: शहरी विकास विभाग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- जी.टी.ढुंगेल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और संस्कृति विभाग
- पूरन कुमार गुरुंग: कृषि विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग और मत्स्य विकास विभाग
- पिंटसो नामग्याल लेप्चा: वन एवं पर्यावरण विभाग, खान एवं भूविज्ञान विभाग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
- नर बहादुर दहल (छेत्री): सड़क एवं पुल विभाग
- राजू बस्न्यात: शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा मामले विभाग, कानून विभाग और संसदीय कार्य विभाग
- शेरिंग थेंडुप भूटिया: पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग और वाणिज्य और उद्योग विभाग
जगन्नाथ के मंदिर परिसर के तीन बंद द्वारों को खोला जाएगा- सीएम माझी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “बैठक में पहला प्रस्ताव महाप्रभु जगन्नाथ के मंदिर परिसर के तीन बंद द्वारों को खोलने का निर्णय लिया गया...महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर के चारों प्रवेश द्वार कल सभी मंत्रियों की मौजूदगी में खोले जाएंगे। महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर के लिए 500 करोड़ रुपये के कोष को कैबिनेट ने मंजूरी दी। किसानों के लिए नई नीति जिसके तहत धान का MSP 3100 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा... नीति 100 दिनों के बाद तैयार होगी। सुभद्रा योजना के तहत प्रत्येक महिला को 50,000 रुपये के नकद वाउचर दिए जाएंगे... विभाग को 100 दिनों के बाद इसे लागू करने का निर्देश दिया गया है।”
Advertisement
कुवैत अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा
दक्षिणी कुवैत में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर भारतीय हैं।
जो देश के खिलाफ काम कर रहे हैं उनके साथ बात नहीं हो सकती- जगन्नाथ सरकार
भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बयान पर कहा कि जो बातचीत करने के लिए तैयार है उसके साथ बातचीत करना ठीक है लेकिन जो गोलियों से लोगों को मार रहे हैं, उनसे क्या बात करनी है? उनके साथ क्यों बात करनी है? जो देश के खिलाफ काम कर रहे हैं उनके साथ बात नहीं हो सकती।
Advertisement
पेमा खांडू ने राज्यपाल कैवल्य त्रिविक्रम परनायक से की मुलाकात
अरुणाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश में सरकार गठन को लेकर राज्यपाल कैवल्य त्रिविक्रम परनायक से मुलाकात की।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह जाएंगे कुवैत
कुवैत आग की घटना पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमें बैठक के लिए बुलाया है और बैठक के बाद हम कुवैत जाएंगे। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
सीएम योगी ने मोहन माझी को दी बधाई
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण यादव, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा को बधाई दी।
कुवैत अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में आग लगने की घटना पर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।
कनक वर्धन सिंह देव और प्रवाती परिदा ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
कनक वर्धन सिंह देव ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रवाती परिदा ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
मोहन चरण माझी बने ओडिशा के मुख्यमंत्री
ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल रघुवर दास ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
पानीपत: कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
हरियाणा: पानीपत स्थित एक कंबल फैक्ट्री में लगी आग। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
NEET मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली
NEET मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई 5 जुलाई तक टल गई है। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 7 विभिन्न HC में NEET परीक्षा और रिजल्ट को लेकर याचिकाए लंबित है। SC में कई याचिकाएं दायर हुई हैं। उनमें से कुछ याचिकाएं SC में कल सुनवाई पर आ सकती हैं। इसलिए हम ट्रांसफर पिटीशन दाखिल कर रहे हैं। हम कोर्ट से मांग करेंगे कि HC मे लंबित याचिकाओं को सुनवाई के लिए SC ट्रांसफर कर दिया जाए। दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने आदेश में नोट किया कि NTA जल्द ही SC में ट्रांसफर पिटीशन दाखिल कर विभिन्न याचिकाओ को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने की मांग करेगा। लिहाजा अभी हम अभी HC में सुनवाई टाल रहे हैं।
जी7 शिखर सम्मेलन शामिल होने इटली जाएंगे पीएम- विदेश सचिव
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, "...इटली के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल इटली के अपुलिया जाएंगे। यह शिखर सम्मेलन 14 जून को वहां आयोजित किया जाएगा, जहां भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है... यह लगातार तीसरे कार्यकाल में पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री की पहली विदेश यात्रा होगी। इससे उन्हें जी7 शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ भारत और वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा।
चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने
चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल ने नायडू को सीएम पद की शपथ दिलाई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
ओडिशा में CM पद की शपथ से पहले मोहन चरण माझी ने दिया बड़ा बयान
ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि नई सरकार आज शपथ लेगी। शपथ लेने के बाद पहला काम ओडिशा की अस्मिता की रक्षा करना होगा। जो नई सरकार आ रही है, मोदी जी की जो गारंटी है उसे सरकार में रहते हुए लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
दिल्ली में जल संकट पर सख्त सुप्रीम कोर्ट
Delhi Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में गहराए जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार और जल बोर्ड से हलफनामा दायर करने को कहा है। दिल्ली में पानी के बढ़ते संकट को लेकर दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस पीबी वाराले की बेंच ने सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पानी के नुकसान को लेकर हलफनामा दायर करें। SC ने दिल्ली सरकार को पानी के नुकसान को कम करने को लेकर क्या कदम उठाए गए है, इसको लेकर आज शाम 4 बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें-
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर प्रहार
Jammu Kashmir Terror Attack: पिछले 3 दिनों के भीतर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने दहशतगर्दी फैला रखी है। रविवार को रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला हुआ। उसके बाद आतंकवादियों ने कठुआ और फिर डोडा में घटनाओं को अंजाम दिया है। हालांकि आतंकियों को भारतीय सेना और सुरक्षाबलों के जवान भी तगड़ा जवाब दे रहे हैं। कठुआ में एक संदिग्ध आतंकवादी को जवानों ने मार गिराया है। हालांकि डोडा में 3 सैनिक घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें-
8वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से
Parliament Session 2024: देश की तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बन चुकी है। अधिकतर मंत्रियों ने अपना पदभार संभाल लिया है और बाकी के मंत्री धीर-धीरे करके अपनी कुर्सियों पर बैठ रहे हैं। मोदी सरकार 3.0 के गठन के बाद अब संसद के सत्र की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है। इसकी जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरिन रिजिजू ने दी है। पूरी खबर पढ़ें-
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए आर्मी चीफ
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अगला सेनाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में उप सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30 जून 2024 को अपना नया पदभार संभालेंगे। वो जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे, जो सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
मोहन माझी होंगे ओडिशा के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री
ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी को ओडिशा में पूर्ण बहुमत मिला है। बीजेपी के आदिवासी नेता 4 चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। मोहन माझी आज सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।
चंद्रबाबू नायडू लेंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ
टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को चौथे कार्यकाल के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और बंदी संजय कुमार के साथ-साथ कई नेता शामिल हो सकते हैं।