नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और ऑटो की टक्कर में भारतीय सेना के 2 जवानों की मौत; 7 घायल

नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक ऑटो चालक और सेना के 6 जवान भी घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nagpur Road Accident
नागपुर रोड एक्सीडेंट में सेना के 2 जवानों की मौत। | Image: Screen Grab

नागपुर में भीषण सड़क हादसा में भारतीय सेना के 2 जवानों की मौत हो गई। घटना नागपुर के कन्हान नदी पुल की है। शाम में एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस और ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के 2 जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा 6 जवान और ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि ये घटना 16 जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। कामठी में गार्ड्स रेजिमेंट सेंटर के 8 जवान ऑटो रिक्शा में सफर कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। न्यू कामठी पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

दो हालत गंभीर

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मृतक जवानों की पहचान विघ्नेश और धीरज राय के तौर पर की गई है। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घायल जवानों की पहचान दीन प्रधान, कुमार पी, शेखर जाधव, अरविंद, मुरुगन और नागरत्नम के रूप में हुई है। घायलों का इलाज कैम्पटी और नागपुर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। जवान नागरत्नम और ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: अब अंग्रेजी में भी मिलेगी हनुमान चालीसा, मशहूर लेखक ने किया अपनी किताब का ऐलान; इसी महीने होगी रिलीज

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड