अब अंग्रेजी में भी मिलेगी हनुमान चालीसा, मशहूर लेखक ने किया अपनी किताब का ऐलान; इसी महीने होगी रिलीज
Hanuman Chalisa in English: प्रख्यात लेखक विक्रम सेठ ने पवित्र हिंदू स्तुति "हनुमान चालीसा" का अंग्रेजी अनुवाद किया है।
- भारत
- 2 min read

Hanuman Chalisa in English: प्रख्यात लेखक विक्रम सेठ ने पवित्र हिंदू स्तुति "हनुमान चालीसा" का अंग्रेजी अनुवाद किया है। एक दशक से अधिक समय में यह उनकी पहली नई रचना है। प्रकाशक 'स्पीकिंग टाइगर' ने रविवार को यह घोषणा की।
इस पुस्तक के द्विभाषी संस्करण में देवनागरी और रोमन लिपि में मूल छंदों के साथ-साथ अंग्रेजी अनुवाद भी है। इसका विमोचन इस महीने के अंत में किया जाना है।
हनुमान चालीसा में 40 छंद
सोलहवीं सदी के कवि और संत तुलसीदास द्वारा रचित "हनुमान चालीसा" भगवान हनुमान को समर्पित सबसे लोकप्रिय हिंदू स्तुतियों में से एक है। हनुमान चालीसा में 40 छंद है। इसे कई लाख लोग कंठस्थ कर चुके हैं। खुशी या दुख, सफलता या संकट के समय में जब भी लोगों को साहस की आवश्यकता होती है तब लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।
इस किताब के प्रकाशकों ने एक बयान में कहा, "विक्रम सेठ एक कवि होने के साथ-साथ एक उपन्यासकार भी हैं। उन्होंने बेहतरीन तुकबंदी और छंद वाले अंग्रेजी अनुवाद में कुछ साल बिताये हैं, जिसके परिणामस्वरूप त्रुटिहीन अनुवाद संभव हो सका है। लाखों लोग अब अंग्रेजी में चालीसा के इस पहले साहित्यिक अनुवाद को पढ़ सकते हैं।"
Advertisement
शहूर लेखको में से एक हैं विक्रम
विक्रम सेठ इस समय के सबसे मशहूर लेखको में से एक हैं। सेठ तीन लोकप्रिय उपन्यासों "द गोल्डन गेट", "ए सूटेबल ब्वॉय" और "ऐन इक्वल म्यूज़िक" के लेखक हैं। इन्होंने दो गैर-काल्पनिक कृतियां भी लिखी हैं। इसके साथ ही विक्रम सेठ ने सात काव्य संग्रहों की रचना की है, जिनमें सबसे ज़्यादा बिकने वाली "ऑल यू हू स्लीप टुनाइट" और "बीस्टली टेल्स फ्रॉम हेयर एंड देयर" शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः कोलकाता में बीजेपी ऑफिस के बाहर मिली संदिग्ध वस्तु, बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाके को घेरा
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)