Video: होली के दिन दादी ने पोते पर फेंका उबलता पानी, बच्चा 45 प्रतिशत जला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

नागपुर में दादी ने 5 साल के पोते पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया, बच्चा सिर्फ दादी के साथ होली खेलना चाहता था, लेकिन गुस्से में आई दादी ने मासूम बच्चे पर गर्म पानी डाली दिया जिससे उसके शरीर का 45 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। सामने आया खौफनाक वीडियो, देखें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Viral Video Nagpur Assault
दादी ने 5 साल के पोते पर फेंका उबलता पानी | Image: X/@BeingPolitical1

Maharashtra Child Abuse Case: महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। होली के त्योहार वाले दिन जब लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंगों से खेल रहे थे, वहीं नागपुर के कोराडी इलाके में एक 5 साल के बच्चे को दादी ने गर्म पानी से झुलसा दिया। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

क्या हुआ पूरा वाकया?

बच्चा घर के बाहर पिचकारी से होली खेल रहा था, तभी सामने से आ रही अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर उसने पिचकारी से पानी स्प्रे कर दिया। उस दौरान दादी गर्म पानी की बाल्टी भरकर ले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, दादी गुस्से में आ गईं और उसने बच्चे पर उबलता पानी फेंक दिया। बच्चा दर्द से चीख उठा और दूर भागा।

बच्चे की हालत गंभीर

उबलता गर्म पानी डालने से बच्चा ओम कमर और नीच की तरफ झुलस गया। इसके बाद बच्चे को नागपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 45 प्रतिशत तक जल चुका है। जिसके बाद से परिवार सदमे में है, फिलहाल बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने दादी सिंधु ठाकरे के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दादी ने मासूम बच्चे पर खौलता पानी डाला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें सिंधु काली साड़ी में बाल्टी लेकर चलती दिख रही हैं। बच्चा पास आकर रंग छिड़कने की कोशिश करता है, तभी दादी पानी फेंक देती हैं। बच्चा चीखता है और कूदकर दूर जाता है। एक दूसरी महिला ठंडे पानी की बाल्टी लेकर आती है और बच्चे पर डालती है। बाद में दादी भी ठंडा पानी डालने में शामिल हो जाती है। लेकिन यह वीडियो देखकर हर कोई स्तब्ध है।

Advertisement

यूपी में भी होली पर 2 गुटों में झड़प, कई घायल

होली से जुड़ी हिंसा की यह अकेली घटना नहीं है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भी रंग खेलने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। फिलहाल नागपुर वाले केस में पुलिस ने आगे की जांच कर रही है। यह घटनाएं हमें सतर्क करती हैं कि त्योहारों में छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कई बार हिंसा का रूप ले लेता है, त्योहारों पर माता-पिता को बच्चों का खास ध्यान रखना चाहिए।  

यह भी पढ़ें: होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सख्त, शराब पीकर ड्राइविंग पर काटे 4929चालान

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड