Delhi: होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर दिखाई सख्ती, 4929 लोगों के काटे चालान

होली के मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 4929 लोगों के चालान इसलिए काटे क्योंकि वो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। जानें होली वाले दिन कैसे रही दिल्ली की ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Traffic Advisory
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस | Image: ANI

Delhi Traffic Police: रंगों के त्योहार होली के दौरान दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े कदम उठाए। पुलिस के मुताबिक, पूरे शहर में कुल 4929 चालान काटे गए, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाना, गलत ड्राइविंग और बाकी यातायात नियमों का उल्लंघन शामिल है।

यह अभियान लोगों की सुरक्षा को लेकर चलाया गया, पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सघन जांच की, जिसमें काले शीशे वाले वाहनों की जांच और ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट शामिल थे। वहीं, होली के मौके पर गुरुग्राम जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने वाहनों की कड़ी जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। इस दौरान कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गुंजिया खिलाकर होली मनाई।

पश्चिम विहार में विशेष सुरक्षा

पश्चिम विहार इलाके में शांतिपूर्ण उत्सव के लिए खास इंतजाम देखने को मिले, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने खुद जमीनी स्तर पर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात की, मिठाई बांटी और उनके प्रयासों की सराहना की। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। लगातार पेट्रोलिंग से त्योहार को सुरक्षित बनाया गया।

दक्षिणी दिल्ली में शराबियों पर रखी गई नजर

दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी में पुलिस टीमों ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ खास अभियान चलाया। गहरे रंग के शीशे वाले वाहनों को रोककर दस्तावेज जांचे गए और उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया। इससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिली।

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में यातायात नियमों पर सख्ती

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल राइडिंग और बाकी नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की गई। शकरपुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास कई चालान जारी किए गए। जिन चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, उनके वाहन जब्त कर लिए गए। अधिकारियों ने कहा कि इन कार्रवाइयों का मकसद त्योहार के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है।

होली से एक दिन पहले ही पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी थी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया, सीमाओं पर जांच बढ़ाई गई और स्थानीय स्तर पर तैयारियां समीक्षित की गईं। पुलिस ने शराबियों पर भी कड़ा एक्शन लिया और तुरंत चालान काटे गए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेटी संग दुबई में फंसी Lara Dutta, बताया वहां कैसे हैं हालात- VIDEO

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड