अपडेटेड 25 February 2024 at 23:36 IST

'कोई हत्यारा बख्शा नहीं जाएगा', नफे सिंह की हत्या के बाद एक्शन में हरियाणा CM; कड़ी कार्रवाई का आदेश

Nafe Singh Rathee Murder: नफे सिंह की हत्या को लेकर हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

Follow : Google News Icon  
Manohar Lal Khattar
मनोहर लाल खट्टर | Image: PTI

Bahadurgarh News: नफे सिंह की हत्या को लेकर हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

हरियाणा CM ने जारी किया बयान

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- 'INLD पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी जी और जय किशन के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं। इस मामले में संलिप्त एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें।'

इससे पहले नफे सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह राठी का भी बयान सामने आया। उन्होंने बताया- 'गाड़ी में 4 लोग थे नफे सिंह, जय किशन दलाल( साथी) संजीव (निजी अंगरक्षक) और संजय( भांजा जो गाड़ी चला रहा था)। हत्या के पीछे कोई गैंग नहीं है। यह तो वह लोग थे, जो इनके जीत से डरते थे।'

पुलिस ने क्या कहा?

झज्जर के SP अर्पित जैन ने कहा- ‘हमने 5 टीमें बनाई है, जिसमें 2 डीएसपी हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर उनकी गाड़ी रुकी हुई थी और फिर दूसरी गाड़ी आई। हम अभी जांच कर रहे हैं, जो भी होगा हम आपको अपडेट कर देंगे। जिला पुलिस की 5 टीम लगी हुई है और जल्द से जल्द ही हम इसका पता लगा लेंगे और आपको अपडेट कर देंगे।’

Advertisement

आपको बता दें कि झज्जर जिले के बहादुरगढ़ कस्बे में हमलावरों ने राठी की कार को निशाना बनाया। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल राठी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस गोलीबारी में पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता जय किशन दलाल की भी मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने 5 सदस्यीय जांच दल भी बनाया है, जिसमें 2 डीसीपी को रखा गया है।

ये भी पढ़ेंः 2 DSP, 5 टीमें... गोलीबारी में नफे सिंह के साथ जय किशन दलाल की भी मौत; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 25 February 2024 at 23:36 IST