Operation Brahma : म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, भारतीय नौसेना ने भेजी 50 टन राहत सामग्री; अब तक 2 हजार से ज्यादा मौतें
भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सतपुड़ा और INS सावित्री 50 टन राहत सामग्री के साथ म्यांमार पहुंच गए हैं, ताकि वहां के पीड़ितों को तत्काल सहायता मिल सके।
- भारत
- 2 min read

Operation Brahma Myanmar Earthquake: म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है, जिसके बाद वहां लोगों को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, अब तक 2000 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य अभी भी चल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भूकंप के बाद वहां स्थिति कितनी गंभीर है, वहीं इस मुश्किल घड़ी में भारत ने सबसे पहले आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाया। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सतपुड़ा और INS सावित्री 50 टन राहत सामग्री के साथ म्यांमार पहुंच गए हैं, ताकि वहां के पीड़ितों को तत्काल सहायता मिल सके।
29 मार्च को ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत INS सतपुड़ा और सावित्री से म्यांमार राहत सामग्री भेजी गई थी। जो कि अब म्यांमार पहुंच चुका है। इस सामग्री से भूकंप पीड़ितों की सहायता की जाएगी। डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। भारतीय नौसेना के दो जहाज सामग्री लेकर म्यांमार पहुंच गए हैं।
म्यांमार को भारत पहुंचा रहा मदद
भारत ने म्यांमार के लिए अपने बचाव अभियान को 'ऑपरेशन ब्रह्मा' नाम दिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारत स्थानीय प्राधिकारों की मदद के लिए म्यांमा में बचाव कर्मियों को पहुंचाने वाला पहला देश बन गया है। मोदी ने म्यांमार के सैन्य जनरल से फोन पर बातचीत के बाद लिखा- 'विनाशकारी भूकंप में लोगों की मौत होने पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत एक निकट मित्र और एक पड़ोसी के रूप में इस कठिन समय में म्यांमा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।' प्रधानमंत्री मोदी का भी इसको लेकर बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, तलाश और बचाव दल भेज रहा है।