अपडेटेड 1 April 2025 at 06:53 IST

Navratri 2025 Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए पूजा विधि-मंत्र और प्रिय भोग समेत सबकुछ

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के रूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।

Follow : Google News Icon  
Maa Chandraghanta
मां चंद्रघंटा की पूजा | Image: X

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025) की शुरुआत 30 मार्च से हो चुकी है। देशभर में नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की धूम हैं। कई मंदिर-पंडालों और घरों में पूरे नौ दिनों तक विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है।

मान्यता है कि नवरात्रि के तीसरे दिन मां के स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।  सिंह (शेर) की सवारी करने वाली मां चंद्रघंटा की दस भुजाएं होती हैं। मां के एक तरफ जहां कमल और कमंडल होता है वहीं उनकी दूसरी ओर शत्रुओं के नाश के लिए त्रिशूल, गदा और खड्ग जैसे अस्त्र होते हैं। माता के माथे पर अर्ध चंद्र बना होता है। आइए जानते हैं कि आप मां चंद्रघंटा का पूजा किस तरह से कर सकते हैं।

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि (Maa Chandraghanta Puja Vidhi)

  • नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वस्छ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद मंदिर के पास आसन बिछाएं और उसपर बैठकर मां चंद्रघंटा का ध्यान करें।
  • मां चंद्रघंटा की तस्वीर या मूर्ति पर फूल, अक्षत, चंदन आदि अर्पित करें।
  • चंदन से मां के माथे पर अर्ध चंद्र तिलक जरूर लगाएं।
  • मां के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी आरती करें।
  • अब माता को पेड़े का भोग लगाएं।
  • मां की पूजा करते समय 'ऊं देवी चंद्रघण्टायै नम:' के मंत्र का जाप जरूर करें।
  • पूजा के समय शंख और घंटी जरूर बजाएं, इससे माता प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगी।

मां चंद्रघंटा के मंत्र (Maa Chandraghanta Mantra)

"पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्मम् चंद्रघण्टेति विश्रुता।।"

"ऊं देवी चंद्रघण्टायै नम:।"

Advertisement

मां चंद्रघंटा के लिए भोग तैयार करने की विधि  (Maa Chandraghanta Bhog Recipe)

मां चंद्रघंटा को भोग के रूप में दूध से बने मिष्ठान बेहद प्रिय हैं। इसलिए आप उन्हें दूध से बने पेड़े का भोग लगा सकते हैं।

भोग की सामग्री

Advertisement
  • दूध
  • चीनी
  • घी
  • इलायची पाउडर

विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और उसमें इच्छानुसार दूध डालें।
  • दूध को गाढ़ा होने तक चलाते रहें।
  • इसके बाद जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक दूसरी कढ़ाई में घी डालकर पहले से तैयार गाढ़े दूध को भूनन दें।
  • इस मिश्रण को तब तक भुनें जबतक यह भूरा न हो जाए।
  • इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी मिला लें।
  • अब गैस बंद कर इसमें ऊपर से इलायची पाउडर डालें।
  • अब कुछ देर फ्रीज में ठंडा करने के बाद इन्हें पेड़े की शेप में काट लें। 
    पूजा के समय माता को पेड़े का भोग लगाएं।
  • देवी इससे प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगी।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, करियर-बिजनेस पर पड़ेगा असर; पढ़ें आज का राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 1 April 2025 at 06:53 IST