मेरी मां का कठिन परिश्रम रंग लाया : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पुत्र

रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी मां के 30 वर्ष का कठिन परिश्रम आखिरकार आज रंग लाया और वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं।

Follow : Google News Icon  
Rekha Gupta
Rekha Gupta | Image: X- PTI

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी मां के 30 वर्ष का कठिन परिश्रम आखिरकार आज रंग लाया और वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में लौटी है।

निकुंज ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि 20 साल की उम्र में वह अपने दम पर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनी थीं।

उन्होंने कहा, “मेरी मां के पास कोई राजनीतिक समर्थन नहीं था और दिन-रात अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है।”

निकुंज ने कहा, “मेरी मां की कड़ी मेहनत ने उनके राजनीतिक करियर को बनाया। उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, दो बार पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं और अब मुख्यमंत्री बनी हैं।”

Advertisement

उन्होंने बताया कि उनकी मां ने हमेशा मजबूत पारिवारिक संबंध बनाए रखे हैं और उनके राजनीतिक सफर के दौरान समूचे परिवार का पूरा समर्थन मिला है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता के पास वित्त, प्रवेश वर्मा को मिला PWD,विभागों का बंटवारा

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड