Delhi Portfolio: CM रेखा गुप्ता के पास वित्त, प्रवेश वर्मा को मिला PWD, कपिल मिश्रा को क्या?दिल्ली में हुआ विभागों का बंटवारा

Delhi Portfolio: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने पास वित्त मंत्रालय रखा है। प्रवेश वर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, उनके पास PWD मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी।

Follow : Google News Icon  
Division of departments took place in Delhi
Division of departments took place in Delhi | Image: X: @BJP4India

Delhi Portfolio: दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने पास वित्त मंत्रालय रखा है। प्रवेश वर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, उनके पास PWD मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी।

देखिए किस मंत्री को किस विभाग की मिली जिम्मेदारी?

  1. रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री- वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, एआर। अन्य मंत्रियों को आवंटित न किया गया कोई अन्य विभाग।
  2. प्रवेश साहिब सिंह, मंत्री- पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सूचना एवं वित्त आयोग, जल, गुरुद्वारा चुनाव
  3. आशीष सूद, मंत्री- गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा।
  4. सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, मंत्री- खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग
  5. रविंदर सिंह (इंद्राज), मंत्री- समाज कल्याण, एससी एवं एसटी कल्याण, सहकारिता, चुनाव
  6. कपिल मिश्रा, मंत्री- कानून एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विकास, विभाग, एवं संस्कृति, कला भाषा विभाग, पर्यटन विभाग
  7. डॉ. पंकज कुमार सिंह, मंत्री- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

कौन हैं रेखा गुप्ता? जिन्हें मिली दिल्ली की सत्ता

हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव की रेखा गुप्ता का पैदा होने के महज 2 साल के बाद ही अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गई थी। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई है। वो 2 बार पार्षद रह चुकी हैं, दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं। रेखा गुप्ता DU छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने महिला वोटरों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया। अब 20 फरवरी को रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण... प्रवेश वर्मा को बुलाना पड़ा पास?

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड