होंडुरास में विमान दुर्घटना में संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सुआजो समेत 12 लोगों की मौत

US: होंडुरास के तट के निकट एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोकप्रिय संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सुआजो समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Plane Crash
Plane Crash | Image: Pixabay

US: होंडुरास के तट के निकट एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोकप्रिय संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सुआजो समेत 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘लैन्सा एयरलाइंस’ का विमान सोमवार रात रोआटन द्वीप से उड़ान भरने के तुरंत बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 17 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से पांच लोगों को बचा लिया गया है और वे सभी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि विमान पूरी ऊंचाई तक उड़ान नहीं भर पाया था और समुद्र में गिर गया । स्थानीय मछुआरों ने कुछ लोगों को बचाया।

‘होंडुरन सिविल एरोनॉटिक्स एजेंसी’ ने कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। मार्टिनेज सुआजो के पास अमेरिकी नागरिकता भी थी। उनके करीबी फ्रांसीसी नागरिक हेलेन ओडिले गुइवार्च जीवित बचे लोगों में से एक हैं।

Advertisement

संगीतकार के नजदीकी रिश्तेदार एंजेल अपारिसियो फर्नांडीज मार्टिनेज ने कहा, ‘‘वह (सुआजो) परिवार के एक मजबूत स्तंभ थे। इस हादसे से परिवार तबाह हो गया है।’’

यह भी पढ़ें: 'वादा किया और निभाया...', सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर बोले डोनाल्‍ड ट्रंप, Elon Musk का किया शुक्रिया अदा

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड