दिल्ली में ब्लास्ट के बाद अब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 80 बम मिलने से दहशत

पश्चिम बंगाल के संवेदनशील मुर्शिदाबाद जिले में बम बरामदगी ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। डोमकल, गुढ़िया और सालार इलाकों से करीब 80 बम बरामद किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Murshidabad West Bengal 80 bombs have been recovered from Domkal, Gudhiya and Salar areas
Representational image | Image: File photo

दिल्ली में लाल के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद देश के अलग-अलग अलर्ट पर हैं। दिल्ली धमाक की जांच चल रही है, इसी बीच पश्चिम बंगाल के संवेदनशील मुर्शिदाबाद जिले से 80 बम बरामद किए गए हैं। ये विस्फोटक मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल, गुढ़िया और सालार इलाकों से बरामद किए गए हैं।

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का संवेदनशील जिला है। देश में वर्तमान स्थिति और यहां से बम बरामदगी की घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। यह खुलासा न केवल स्थानीय स्तर पर चिंता का विषय बना है, बल्कि सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका

इससे पहले सोमवार की शाम दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को दहशत में डाल दिया है। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हैं। धमाका इतनी तेज था कि कई सौ मीटर दूर तक कांच के शीशे टूट गए और कई किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। इस ब्लास्ट के बाद से देश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। 

इससे पहले सोमवार को ही फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुई था। पुलिस ने 2900 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद किया था। मंगलवार को भी फरीदाबाद के सेक्टर 56 में एक अभियान चलाकर लगभग 50 से 60 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सबसे अहम सवाल, Delhi Blast से पहले तीन घंटों तक कहां था आतंकी उमर?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड