अपडेटेड 26 May 2025 at 13:55 IST

Monsoon 2025: 35 साल में पहली बार जल्दी आया मॉनसून, BMC में हड़कंप; मुंबई की 96 इमारतें डेंजर घोषित

मुंबई और आसपास के इलाकों में मॉनसून के जल्दी दस्तक देने के बाद मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और MHADA ने शहर की 96 इमारतों को चेतावनी जारी की है।

Follow : Google News Icon  
IMD Yellow Alert for Mumbai some Arias
Monsoon 2025: 35 साल में पहली बार जल्दी आया मानसून, BMC में हड़कंप; मुंबई की 96 इमारतें डेंजर घोषित | Image: file photo

Monsoon in Maharashtra: इस बार मॉनसून ने महाराष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह बीते 35 सालों में पहली बार हुआ है जब मई महीने में ही मॉनसून महाराष्ट्र पहुंच गया है।आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने जानकारी दी कि इससे पहले 1990 में 20 मई को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने राज्य में दस्तक दी थी। अब 2025 में फिर से ऐसी ही शुरुआती बारिश देखने को मिली है। मुंबई सहित अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इस समय से पहले हुई बारिश ने एक ओर जहां राहत दी है, वहीं इससे खेती और जनजीवन पर भी व्यापक असर पड़ने की उम्मीद है।

मुंबई और आसपास के इलाकों में मॉनसून के जल्दी दस्तक देने के बाद मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और MHADA ने शहर की 96 इमारतों को चेतावनी जारी की है। BMC और MHADA  ने मुंबई की 96 ऐसी इमारतों को चिन्हित किया है जो इस मॉनसून के जल्दी आने की वजह से होने वाली बरसात के लिए घातक माना जा रहा है। इन इमारतों के जर्जर होने की वजह से इनके ढहने की संभावना है। इसी वजह से BMC और MHADA इन इमारतों को खाली करने का आदेश दिया है और इन में रहने वाले 3 हजार से अधिक लोगों को कहीं और सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट होने का आदेश दिया है।  इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

इस बार पहले मॉनसून आने की वजह से मुंबई और आस-पास के इलाकों में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। मौसम विभाग ने खासकर मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मुंबई के नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। इस बार जल्दी आए मॉनसून के चलते मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे तटीय जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तेज समुद्री हवाओं के साथ-साथ बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खुले स्थानों और समुद्र किनारे जाने से बचें और मौसम से जुड़ी सलाहों का पालन करें।


96 जर्जर इमारतें चिन्हित, 3 हजार से अधिक लोगों को शिफ्टिंग के आदेश

मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका और MHADA ने शहर की 96 जर्जर इमारतों की पहचान की है, जो इस मॉनसून की बारिश में ढह सकती हैं। ऐसे में इन इमारतों में रहने वाले 3 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुंबई में हर साल जलभराव की समस्या होती है ऐसे में पहले आए मॉनसून की स्थितियों से निपटने के लिए बीएमसी ने इस साल पहले ही नालों की सफाई और इमरजेंसी कंट्रोल रूम की निगरानी जैसी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी हैं। इसके अलावा प्रशासन ने सार्वजनिक इमारतों जैसे अस्पतालों, स्कूलों सहित कई सार्वजनिक इमारतों का निरीक्षण कर उनके मेंटिनेंस का काम तेज कर दिया है। ताकि समय से पहले आने वाले मॉनसून की वजह से नागरिकों को सुरक्षित रखा जा सके। 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Weather Report: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा सवा सौ साल पुराना रिकॉर्ड

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 26 May 2025 at 13:55 IST