Mumbai Death Update: बिरयानी 9 लोगों ने खाई, फिर 4 लोगों की मौत कैसे हुई? मरने से पहले इस शख्स ने कर दिया बड़ा खुलासा

Mumbai Death Update: मुंबई के पायधुनी में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 सदस्यों की संदिग्ध मौत ने सभी को चौका दिया, मरने से पहले अब्दुल्ला ने बताया कि पिछले 5 घंटे में क्या कुछ हुआ। जानें हस्ते-खेलते परिवार की मौत की खौफनाक कहनी, पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Four of family die of suspected food poisoning consuming watermelon just after chicken biryani
Maharashtra: चिकन बिरयानी के बाद तरबूज खाना बना काल | Image: Republic/X

Mumbai food poisoning death: मुंबई के पायधुनी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शुरुआती जांच में मामला 'फूड पॉइजनिंग' का लग रहा था, लेकिन मरने से पहले पीड़ित ने जो बताया उसने पूरा केस ही उलझा कर रख दिया। क्योंकि बयान में बताया गया था कि पिछले 5 घंटे में क्या कुछ हुआ। 

क्या है पूरा मामला? 

शनिवार रात पायधुनी में रहने वाले अब्दुल और नसरीन डोकाडिया के घर एक पारिवारिक दावत आयोजित की गई थी। रात करीब 10 बजे तक कुल 9 लोगों ने घर पर बनी बिरयानी खाई। हैरानी की बात यह है कि बिरयानी खाने वाले बाकी 5 लोगों बिल्कुल सुरक्षित है, उन्हें कुछ नहीं हुआ। लेकिन रात 1 बजकर 30 मिनट पर परिवार ने जो खाया, उससे स्थिति बिगड़ती चली गई। 

तरबूज खाते ही बिगड़ी तबीयत

दरअसल अस्पताल में होश में आने के बाद अब्दुल्ला ने डॉक्टरों और पुलिस को कुछ बताया था, जो बहुत चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा था कि रात 1 बजकर 30 मिनट पर परिवार के चारों सदस्यों, अब्दुल्ला, उनकी पत्नी नसरीन और 2 बच्चों ने तरबूज खाया था। तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद चारों को तेज उल्टियां और दस्त शुरू हो गए। स्थिति इतनी गंभीर होती चली गई कि घर का एक भी इंसान पड़ोसियों को अवाज भी ना लगा सका, मदद तक नहीं मांग सके। हालांकि जब परिवार को शुरू में उल्टी हुई तो उन्होंने कुछ देर पहले डॉक्टर जैद कुरैशी को बुलाकर चेक करवाया था। इसके बाद सभी ने दवाई खाई और सो गए। 

सुबह अस्पताल में तोड़ा दम 

इसके बाद जैसे तैसे करके पड़ोसी से मदद मांगी गई, जिसके बाद आनन फानन में पड़ोसियों ने चारों को चादर में लपेटकर जेजे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान अब्दुल्ला को कुछ पलों के लिए होश आया, जिसमें उन्होंने रात के उन 5 घंटों का पूरा ब्योरा दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, बयान देने के कुछ ही देर बाद अब्दुल्ला ने भी दम तोड़ दिया। एक हंसता-खेलता परिवार एक ही रात में खत्म हो गया। 

Advertisement

FDA ने तरबूज के नमूनों को लैब भेजा

पायधुनी पुलिस ने फिलहाल इस मामले में 'आकस्मिक मृत्यु' (ADR) का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घर से बरामद तरबूज के नमूनों को FDA (Food and Drug Administration) और फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या बिरयानी और तरबूज के बीच कोई जहरीली रासायनिक प्रतिक्रिया हुई थी या फिर किसी खाद्य पदार्थ में ही जहर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: VIDEO: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आसमान से बरसती आग के बाद धूल भरी आंधी

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड