Tahawwur Rana: मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा आज पहुंचेगा दिल्ली, NIA कोर्ट में पेशी के बाद तिहाड़ जेल होगा शिफ्ट

आतंकी तहव्वुर राणा गुरुवार दोपहर तक भारत पहुंच सकता है। जिस विशेष विमान से उसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है वह गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tahawwur Rana Extradition
मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा पहुंचेगा दिल्ली | Image: Republic

मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) आज, 10 अप्रैल को भारत पहुंचेगा। पाकिस्तानी मूल के आतंकी को अमेरिका से विशेष विमान के जरिए भारत लाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को स्पेशल फ्लाइट गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) पर लैंड करेगी। उसे भारत लाने के लिए भारत से एक विशेष टीम अमेरिका गई थी जो उसे साथ लेकर आ रही है। भारत पहुंचते ही तहव्वुर राणा की सबसे पहले NIA कोर्ट के सामने पेशी होगी।  


आतंकी तहव्वुर राणा गुरुवार दोपहर तक भारत पहुंच सकता है। जानकारी के अनुसार जिस विशेष विमान से उसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है वह गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। हिंडन एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली लाने के बाद NIA सबसे पहले आतंकी राणा को कोर्ट में पेश करेगी। पेश करने के बाद एनआईए तहव्वुर राणा की ज्यादा से ज्यादा दिन की कस्टडी की मांग कर सकती है।

तहव्वुर राणा की कोर्ट में पेशी

मुंबई पुलिस के अलावा 26/11 आतंकी हमले में एनआईए ने साजिश का एक मुदकमा दिल्ली में भी दर्ज किया था, इसलिए पहले आतंकी तहव्वुर राणा को दिल्ली लाया जाएगा। जहां NIA  उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी। इसके बाद आतंकी की कोर्ट में पेशी होगी। तहव्वुर राणा को दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखने की जानकारी मिल रही है। तिहाड़ जेल की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आज भारत पहुंचेगा तहव्वुर राणा 

अमेरिका की जेल में 5 साल से बंद तहव्वुर राणा को यूएस एजेंसियों ने इंडियन अथॉरिटीज के हवाले कर दिया गया है। पाकिस्तानी मूल के आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को लॉस एंजिल्स से विशेष विमान के जरिए भारत लाया जा रहा है। एनआईए ने नवंबर 2009 में 120बी साजिश, 121A, सेक्शन 18 unlawful activities सेक्शन 6(2) suppression of terrorism के तहत ग्रह मंत्रालय के निर्देश पर डेविड कोलमैन हेडली, तहुव्वर राणा और अज्ञात लोगों के खिलाफ 11 नवंबर 2009 को मुकदमा दर्ज किया था। इनपर लश्कर-ए-तैयबा और HUJI आतंकी संगठन के लिए भारत के अलग अलग हिस्सों में फ्यूचर अटैक्स के लिए क्रिमिनल कांस्पिरेसी करने का आरोप था।

Advertisement

तहव्वुर राणा पर क्या आरोप हैं?

तहव्वुर राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांटेड है। मुंबई हमले की चार्जशीट के मुताबिक राणा हमले के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की मदद कर रहा था। वो ISI और लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है। वो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनवरी 2024 को मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। अदालत ने इस मामले में उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था।
 

यह भी पढ़ें; Tahawwur Rana: '6 पैकेट वाली पैंट, उसने मुझे गाली दी फिर गोली चला दी...', 26/11 अटैक के समय क्या हुआ? चश्मदीद ने बताई कहानी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड