मुंबई: पुरुष मित्र ने किशोरी को जलाया, हालत गंभीर

Mumbai: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से आग लगा दी जिससे वह 60 प्रतिशत झुलस गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
fire
fire | Image: PTI

Mumbai : मुंबई के अंधेरी इलाके में एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से आग लगा दी जिससे वह 60 प्रतिशत झुलस गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अंधेरी के मरोल निवासी लड़की और 30 वर्षीय आरोपी पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने हाल में आरोपी से कहा था कि वह उसकी बेटी से न मिले। पुलिस ने बताया कि अपराध का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

यह घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे मरोल गांवथान इलाके में एक अस्पताल के पीछे हुई, जिसमें आरोपी भी जल गया। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता खाना खाने के बाद अपनी महिला मित्रों के साथ चॉल में बैठी थी, तभी आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू तांबे ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि लड़की 60 प्रतिशत तक जल चुकी है तथा उसका चेहरा, गर्दन, पेट, गुप्तांग, हाथ और पैर जल गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और वह बोलने में असमर्थ है। उसका यहां सरकारी डॉ. आर.एन. कूपर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

लड़की को जानने वाले एक लड़के ने उसकी मां को घटना के बारे में बताया। प्राथमिकी के अनुसार, लड़की ने अपनी मां को देखकर कहा, "मेरी कोई गलती नहीं है, जीतू ने मेरे शरीर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।"

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। वे पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे और इलाके में मिलते रहते थे। शिकायत में कहा गया है कि लड़की की मां ने उससे पूछा था कि क्या उनके प्रेम संबंध हैं, लेकिन उसने इनकार कर दिया था।

Advertisement

इस शिकायत में कहा गया है कि बाद में लड़की की मां ने व्यक्ति से मुलाकात की और उससे अपनी बेटी से न मिलने को कहा। पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी भी झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत तेजाब आदि का उपयोग करके स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Himani Murder Case: सोशल मीडिया पर बात, शारीरिक संबंध और सूटकेस में लाश... हिमानी मर्डर केस में अबतक क्या-क्या खुलासे 
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड