Mumbai Rains : अंधेरी सबवे बंद, कई इलाकों में जलजमाव, मुंबई में भारी बारिश का कहर
Mumbai Rains : आज मुंबई में 95% बारिश की संभावना है, खासकर देर दोपहर और शाम को भारी बारिश हो सकती है। पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश के कारण शहर में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है।
- भारत
- 2 min read
Mumbai Rains : देशभर में मानसून की भारी बारिश पहाड़ों से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित कर रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आसपास के लिए इलाकों में बीती रात से हो रही जोरदार बारिश ने स्थानीय लोगों के लिए बेहद मुश्किल खड़ी कर करदी है। भारी बारिश के बाद सड़कों पर आए पानी ने अंधेरी सबवे को बंद कर दिया है।
पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों के साथ-साथ सेंट्रल मुंबई के निचले इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों तक मुंबई, रायगढ़, पालघर, नवी मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्रों में रुक-रुक कर तेज बारिश होने की की चेतावनी जारी की है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट पर न जाने की अपील की गई है।
हाई-टाइड और लो-टाइड (मुंबई)
- पहला हाई-टाइड: सुबह 9:19 बजे, ऊंचाई 3.88 मीटर
- दूसरा हाई-टाइड: रात 8:31 बजे, ऊंचाई 3.42 मीटर
- लो-टाइड: सुबह 2:08 बजे और दोपहर 3:13 बजे
मौसम विभाग की चेतावनी
बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 48-72 घंटों तक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रायगढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहां बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
आज मुंबई में 95% बारिश की संभावना है, खासकर देर दोपहर और शाम को भारी बारिश हो सकती है। पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश के कारण शहर में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं। नागरिकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।