Mumbai: 3 दिन में 5 हादसे और 5 मौतें... मुंबई में फिर आफत बनी बारिश, मैनहोल हादसे पर विधानसभा में भारी बवाल, सरकार-BMC को विपक्ष ने घेरा

मुंबई में बारिश की वजह से हुई अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर बवाल मच गया है। विधानसभा में इन मुद्दों को उठाते हुए विपक्ष ने सरकार और BMC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai
मुंबई में बारिश बनी आफत | Image: ANI, X

Mumbai Rain: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मॉनसून दस्तक दे चुका है। यहां रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसने आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी बारिश की वजह से लगातार हादसों की खबर भी सामने आ रही है, जिस पर सियासत गरमाने लगी है। मुंबई में तीन दिन के अंदर पांच अलग-अलग हादसों ने बच्चे समेत पांच लोगों की जान ले ली। इन घटनाओं ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।  

मैनहोल में गिरने से 60 साल के व्यक्ति की मौत

ताजा मामला साकीनाका से सामने आया है, जहां गुरुवार (2 जुलाई) को खैराणी रोड पर दोपहर करीब 12:30 बजे 60 साल के असलम इसाक शेख नाम के एक व्यक्ति खुले मैनहोल में गिर गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार (30 जून) चेंबूर इलाके में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें विहान श्रीवास्तव नाम के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना को लेकर भी भारी बवाल मचा था।

विधानसभा में गूंजा मुद्दा

महाराष्ट्र विधानसभा में इन घटनाओं पर तीखी बहस छिड़ गई। विपक्ष की ओर से इन मुद्दों को सदन में उठाते हुए सरकार और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार प्रशासन चलाने की जगह जोड़-तोड़ की राजनीति में व्यस्त है। मुंबई में लगातार लोगों की जान जा रही है, लेकिन सरकार का ध्यान व्यवस्था सुधारने पर नहीं है। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार को और कितनी मौतों का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि पहले बस पर पेड़ गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई और अब खुला मैनहोल एक और जान ले गया। भ्रष्टाचार में डूबे प्रशासन और सरकार की वजह से आम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

Advertisement

विधानसभा स्पीकर ने दिए निर्देश

वहीं, सरकार ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। मैनहोल हादसे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घटना को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का मामला (FIR) दर्ज के निर्देश दिए।

हादसे के बाद BMC ने कार्रवाई करते हुए ‘L’ वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर सहित चार अधिकारियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया है। BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े के एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर (पश्चिमी उपनगर) की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने और समिति को 7 दिनों में जांच पूरी कर घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

Advertisement

यह भी पढे़ं: पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने को लेकर क्या है सरकार की तैयारी? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया ये जवाब
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड