सब्जी बेचने वाला निकला सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शख्स, जमशेदपुर से हुई गिरफ्तारी

Salman Khan News: धमकी देने के बाद 21 अक्टूबर को पुलिस को एक और मैसेज मिला। आरोपी युवक ने माफी मांगते हुए कहा था कि उसने गलती से यह मैसेज भेज दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Salman Khan
सलमान को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार | Image: PTI

Mumbai News: मुंबई पुलिस के हत्थे वो शख्स चढ़ गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 करोड़ की फिरौती मांगी थीं। धमकी देने वाले शख्स ने सलमान का बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करने की बात कही थी। हालांकि इसके बाद उसने माफी भी मांग ली थीं। मुंबई पुलिस ने आरोपी को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस मैसेज के बाद सनसनी मच गई। मुंबई पुलिस ने मामला में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थीं।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी थी फिरौती

मुंबई पुलिस ने एक बयान में बताया, "वर्ली पुलिस ने जमशेदपुर से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमशेदपुर की स्थानीय पुलिस की मदद से जांच की गई और मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मुंबई लाया जाएगा।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैसेज भेजने वाले शख्स की तलाश में मुंबई पुलिस ने झारखंड में नंबर को ट्रैक किया। आरोपी युवक जमशेदपुर का रहने वाला था। वह सब्जी बेचने का काम करता था। आरोपी की पहचान शेख हुसैन शेख मौसिन के तौर पर हुई है।

Advertisement

बाद में माफी वाला भी भेजा था मैसेज

बता दें कि मुंबई पुलिस को धमकी भरा मैसेज 18 अक्टूबर को मिला था। मैसेज करने वाले ने सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्‍मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग की है। मैसेज में ये भी लिखा है, 'इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।'

हालांकि 21 अक्टूबर को पुलिस को एक और संदेश मिला, जिसमें आरोपी युवक ने धमकी देने के लिए माफी भी मांग ली थीं। उसने कहा था कि उसने गलती से यह मैसेज भेज दिया। इस बीच अब आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि दशहरे के दिन मुंबई में सरेराह हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। खतरे को देखते हुए हाल ही में सलमान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई। एक्टर को Y+ सिक्योरिटी दी गई थीं। 

यह भी पढ़ें: काला हिरण मामले में सलमान क्यों नहीं मांग रहे बिश्नोई समाज से माफी? 'अगर मांग ली क्षमा तो...'

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड