Mumbai: परेल इलाके में दो गुटों में झड़प, ईद के जुलूस के दौरान हुआ विवाद; तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई के परेल-चिंचपोकली इलाके में बीती रात दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

मुंबई के परेल-चिंचपोकली इलाके में बुधवार देर रात एक जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव फैल गया। भोईवाड़ा के तकिया मस्जिद के पास नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गया। मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आला अधिकारियों की मौजूदगी से स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से पहले ही काबू में ले लिया गया। हालांकि, इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अब भी भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस समाप्त होने के बाद लोग अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तकिया मस्जिद के समीप किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी। घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। दोनों और से धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

पुलिस ने स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से पहले संभाला

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संयम और सूझबूझ से भीड़ को शांत किया तथा सभी को घरों की ओर रवाना किया। पुलिस ने कुछ ही घंटो मे स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में ले लिया। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और रास्तों पर बैरिकेडिंग किया गया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) मनोज शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।

झड़प के वीडियो वायरल

घटना से जुड़े कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें झड़प के दृश्य दिख रहे हैं। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। तनाव को देखते हुए इलाके में मुंबई पुलिस के अलावा स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF) की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं।

Advertisement

तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज शर्मा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खुद मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है तथा इलाके में आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल में जल प्रलय!160 मौतें, 139 भारतीय नागरिकों सहित 750 से अधिक लापता
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड