Mumbai News: वाणिज्यिक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के उपनगर घाटकोपर (पूर्व) स्थित चार मंजिला वाणिज्यिक इमारत में शुक्रवार सुबह आग लग गई और आग पर काबू पाने की अभियान जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengaluru Man Sets Himself on Fire
Mumbai News: वाणिज्यिक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं | Image: Pixabay

मुंबई के उपनगर घाटकोपर (पूर्व) स्थित चार मंजिला वाणिज्यिक इमारत में शुक्रवार सुबह आग लग गई और आग पर काबू पाने की अभियान जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरएन भाटकर मार्ग पर ओडियन मॉल के सामने कैलाश प्लाजा बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल पर सुबह करीब 6.15 बजे आग लग गई।

नगर निकाय के अधिकारी ने दी जानकारी

नगर निकाय के अधिकारी ने कहा, “किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।” अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों, स्थानीय नागरिक वार्ड के कर्मचारियों, क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों और एम्बुलेंस को भी मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें - 'चलो करते हैं थोड़ी हेरा फेरी'; Hera Pheri 3 से लौट रहे अक्षय-सुनील-परेश

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड