Mumbai: व्यक्ति ने महिला मित्र पर पहले किया चाकू से वार, फिर आत्महत्या का प्रयास

मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र द्वारा कथित तौर पर बातचीत बंद किए जाने के बाद उसपर चाकू से हमला किया और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Representative image of a knife attack.
A man first stabbed his female friend then attempted suicide | Image: ANI

मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र द्वारा कथित तौर पर बातचीत बंद किए जाने के बाद उसपर चाकू से हमला किया और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार दोपहर पूर्वी उपनगर भांडुप की है। आरोपी ज्ञानदेव भांगे ने अपनी महिला मित्र का गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अधिकारी ने बताया कि…

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने उसी चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अधिकारी ने बताया कि महिला की ओर से की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने भांगे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Nepal: PM ने येचुरी के निधन पर जाताया शोक, कहा- कभी नहीं भुलाया जा सकेगा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड