लेडीज कोच में घुसा शेख अख्तर, छात्रा से हुई बहस तो चलती लोकल ट्रेन से धकेला; VIDEO में देखिए डिब्बे के अंदर कैसे मचा कोहराम

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के पनवेल और खंडेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन से 18 साल की छात्रा को 50 वर्षीय एक व्‍यक्ति ने नीचे धकेल दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के पनवेल और खंडेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन से 18 साल की छात्रा को 50 वर्षीय एक व्‍यक्ति ने नीचे धकेल दिया। इस हादसे में लड़की पटरी पर जा गिरी और उसे सिर, कमर व चारों अंगों में भारी चोटें आईं। युवती को गंभीर चोटें आई हैं। यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारते-पीटते हुए पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान शेख अख्तर नवाज के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) की ओर जा रही लोकल में सवार 18 वर्षीय छात्रा आराम से सफर कर रही थी। तभी शेख अख्तर नवाज, महिला कोच में सवार हो गया। यात्रियों ने उसे उतरने को कहा, लेकिन वह भिड़ गया और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। गुस्से में आकर उसने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया, जिससे लड़की ट्रेन से लुढ़ककर नीचे पटरी पर गिर पड़ी।

छात्रा ने पिता को फोन कर दी जानकारी

चोटिल छात्रा ने तुरंत फोन पर अपने पिता को सूचना दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है, लेकिन गंभीर इलाज जारी है। इधर, आरोपी खंडेश्वर स्टेशन पर उतरकर फरार होने की फिराक में था, लेकिन सतर्क यात्रियों ने उसे पकड़कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। पनवेल रेलवे पुलिस स्टेशन ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया और कोर्ट ने उसे 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया।

Advertisement

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय तायडे ने बताया कि शेख अख्तर अकेला रहता है, कोई परिवार नहीं। प्रारंभिक पूछताछ से संकेत मिले हैं कि उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसके चलते वह इधर-उधर भटकता रहता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: देवर से थे विधवा भाभी के अवैध रिश्‍ते, गन्ने के खेत में बुलाया और फिर...26 दिन बाद मिले कंकाल से मचा हड़कंप, हत्याकांड का ऐसे खुला राज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड