BIG BREAKING: मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या का पुलिस ने किया एनकाउंटर, अस्पताल में तोड़ा दम

Maharashtra News, Mumbai hostage, Rohit Arya: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिनदहाड़े एक शख्स ने कई बच्चों को बंधक बना लिया था। उसने बच्चों के साथ कुछ लोगों को RA स्टूडियो में बंधक बनाया था। अब आरोपी रोहित आर्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है मिली जानकारी के अनुसार, स्टूडियो में बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्या का एनकाउंटर हो गया है। मुंबई पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी पहले जख्मी हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohit Arya encounter
मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या का एनकाउंटर | Image: Republic

Maharashtra News, Mumbai hostage, Rohit Arya: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिनदहाड़े एक शख्स ने कई बच्चों को बंधक बना लिया था। उसने बच्चों के साथ कुछ लोगों को RA स्टूडियो में बंधक बनाया था। अब आरोपी रोहित आर्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्टूडियो में बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्या का एनकाउंटर हो गया है। मुंबई पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी पहले जख्मी हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।  

 बंधक बच्चों को छुड़ाने के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग - मुंबई पुलिस

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पवई (मुंबई) बच्चों को बंधक बनाने की घटना पर मुंबई पुलिस ने कहा, "यह बंधक बच्चों को छुड़ाने के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग थी। इसलिए इसे मुठभेड़ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने बंधक बच्चों को छुड़ाने के लिए गोली चलाई और गोली आरोपी (रोहित आर्य) को लगी, जिससे वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।" रोहित आर्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी महाराष्ट्र के नांदेड़ का रहने वाला था। 

मुंबई पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे पवई पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने महावीर क्लासिक बिल्डिंग, पवई में 17 बच्चों को बंधक बना लिया है। मुंबई पुलिस की टीम ने बचाव अभियान चलाया और सभी बच्चों को सुरक्षित मुक्त करा लिया। बच्चों को बचाते समय वह व्यक्ति घायल हो गया, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

बंधक बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया - मुंबई पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के आरए स्टूडियो में आरोपी रोहित आर्या ने बच्चों को बंधक बना लिया था। इसके बाद RA स्टूडियो के बाहर हड़कंप मच गया। बताया गया कि शूटिंग ऑडिशन के लिए बच्चों को स्टूडियो में बुलाया गया था। तभी आरोपी ने उन बच्चों को बंधक बना लिया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी स्टूडियो में ही काम करता था।

बंधक की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंची। करीब 30 मिनट की जद्दोजहद के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी के चंगुल से सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस को जांच में बंधक बनाने वाली जगह केमिकल और एयरगन भी मिली है। हालांकि, इस मामले में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - मुंबई से बड़ी खबर, दिनदहाड़े एक शख्स ने कई बच्चों को बंधक बनाया, RA स्टूडियो के बाहर हड़कंप

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड