BREAKING: मुंबई से बड़ी खबर, दिनदहाड़े एक शख्स ने कई बच्चों को बंधक बनाया, RA स्टूडियो के बाहर हड़कंप

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई में दिनदहाड़े एक शख्स ने कई बच्चों को बंधक बनाया। इसके बाद RA स्टूडियो के बाहर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai hostage
RA स्टूडियो और आरोपी रोहित आर्य | Image: Republic

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई में दिनदहाड़े एक शख्स ने कई बच्चों को बंधक बनाया। इसके बाद RA स्टूडियो के बाहर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स ने मुंबई के RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को छुड़ाने के लिए कार्रवाई करने लगी। बताया गया कि आरोपी का नाम रोहित आर्य है और उसने स्टूडियो में करीब 17 बच्चों को बंधक बना लिया। 

पुलिस ने 17 बच्चों को छुड़ाया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बंधक बनाने की घटना आज गुरुवार की है। बताया गया कि आरोपी रोहित आर्य ने बच्चों को एक्टिंग क्लास में बंधक बना लिया था। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए समझदारी के साथ आरोपी के चंगुल से सभी बच्चों को बचा लिया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने करीब 17 बच्चों को बंधक से छुड़वाया है।

मानसिक रूप से बीमार है आरोपी रोहित - मुंबई पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्या को जख्मी हालात में पकड़ा। बताया गया कि शूटिंग ऑडिशन के लिए बच्चों को स्टूडियो में बुलाया गया था। तभी आरोपी ने उन बच्चों को बंधक बना लिया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी स्टूडियो में ही काम करता था।
वहीं, मुंबई पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 30 मिनट की जद्दोजहद में पुलिस ने आरोपी के चंगुल से सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शख्स मानसिक रूप से बीमार है। 

Advertisement

मैं सुसाइड करने वाला था - आरोपी रोहित 

आरोपी रोहित ने वीडियो में बताया- मेरा नाम रोहित आर्य है। मैं सुसाइड करने वाला था।  लेकिन प्लान बना के मैंने कुछ बच्चों को बंधक बनाया। मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूं।  ऐसा कोई कदम मत उठाओ जिससे इन बच्चों को कोई नुकसान पहुंचे। मेरे कुछ डिमांड हैं।  कुछ ज्यादा नहीं। बस उसे मान लो।

ये भी पढ़ें - ट्रंप का दौरा, CAA का विरोध और केंद्र में सत्ता परिवर्तन की साजिश... 2020 दिल्ली दंगे में पुलिस एफिडेविट में कई सनसनीखेज खुलासे
 

Advertisement
Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड