Mumbai: वडाला में कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

मुंबई के वडाला इलाके में फुटपाथ पर सो रहे 18 महीने के एक बच्चे की एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

Follow : Google News Icon  
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
Mumbai: वडाला में कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल | Image: Representational

मुंबई के वडाला इलाके में फुटपाथ पर सो रहे 18 महीने के एक बच्चे की एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरएके मार्ग पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात बलराम खेडेकर रोड पर हुई।

अधिकारी ने बताया

अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रिया निखिल लोंधे (29) और उसका बेटा वरदान फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी कमल विजय रिया (46) नामक एक चालक ने अपनी तेज रफ्तार कार से उन्हें कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई।’’

उन्होंने बताया कि रिया को लापरवाही से मौत का कारण बनने के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के समय रिया नशे में नहीं थी।

ये भी पढ़ें - दूध में देसी घी मिलाकर पीने से क्या फायदा होता है?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड