वर्ली BMW हिट एंड रन केस में सबसे बड़ी सफलता, आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार

BMW hit and run: मुंबई के BMW हिट एंड रन केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mihir Shah arrested
BMW हिट एंड रन केस में आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार | Image: Republic

BMW hit and run: मुंबई के वर्ली में BMW कार की टक्कर से महिला की मौत के मामले में फरार मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह और कार में मौजूद उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया था। 24 साल का मिहिर शाह हादसे के बाद से फरार था, उसकी तलाश मुंबई पुलिस की 11 टीमें कर रही थीं। 

शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह उस BMW कार को चला रहा था, जिसने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। घटना में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था। पुलिस ने मिहिर शाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया था। पुलिस ने घटना से जुटा एक CCTV कोर्ट में पेश किया था। जिसमें महिला को कार ने डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुआ देखा गया। इसके अलावा फुटेज में मिहिर शाह और दूसरा आरोपी राजऋषि बिदावत महिला को बोनट से उतारते हुए और फिर सड़क पर डालकर गाड़ी को पीछे कर उसे फिर से कुचलते हुए देखा गया।

'गाड़ी रोक देता तो मेरी पत्नी बच जाती'

इस हादसे में जान गंवाने वाली कावेरी नखवा के पति प्रदीप नखवा ने आरोपी को कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि अगर उसने कार रोक दी होती तो मेरी पत्नी बच सकती थी। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि रविवार की सुबह वह पत्नी के साथ क्रॉफर्ड मार्केट से मछली खरीदकर लौट रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। मेरी पत्नी कावेरी पीछे बैठी थीं। टक्कर की वजह से हम कार के बोनट पर गिर गए। ड्राइवर ने ब्रेक दबा दिया, जिससे मैं तो गिर गया, लेकिन मेरी पत्नी अगले पहिये के नीचे फंस गई। प्रदीप ने बताया-

'मैंने बोनट पर जोर से धक्का देकर कार रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और कावेरी को घसीटते हुए सी लिंक के वर्ली छोर की ओर ले गया। मैं कार के पीछे दौड़ा और ड्राइवर से कार रोकने को कहा। अगर उसने कार रोकी होती तो मेरी पत्नी बच सकती थी।'

पहले बार में की पार्टी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मिहिर शाह ने हादसे वाले दिन जुहू के एक बार में अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी की थी। इसका CCTV भी सामने आया था। पुलिस ने बार का 18,000 रुपये का बिल भी बरामद कर लिया है और उसकी जांच कर रही है। बार के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

दुर्घटना के बाद मिहिर शाह का पिता और राजेश शाह डेढ़ घंटे के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गया। वह सुबह पौने सात बजे घटनास्थल पर पहुंचा था। टक्कर मारने की घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुई। राजेश शाह पर कथित तौर पर गलत सूचना देने और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें: भारत-रूस द्वपक्षीय वार्ता 25 साल से चल रही है, पूरे विश्व का ध्यान मेरी इस यात्रा पर टिका है:PM मोदी
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड