Mumbai: 'भुलेश्वरचा राजा' के आगमन समारोह में बड़ा हादसा, जुलूस के दौरान 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत; कई घायल

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में बलराम मर्चेंट रोड पर 'भुलेश्वर चा राजा' की गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
2 Dead, Five Injured After Ganpati Idol Falls During Arrival Procession in Mumbai's Bhuleshwar
जुलूस के दौरान 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत | Image: ANI

मुंबई के दक्षिणी इलाके भुलेश्वर में शनिवार देर रात ‘भुलेश्वरचा राजा’ गणपति के आगमन समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बलराम मर्चेंट रोड पर 'भुलेश्वर चा राजा' की गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल है। हादसा बोल्ट में खराबी की वजह से हुआ। इस वजह से मूर्ति खंडित होकर नीचे गिर गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 10 बजे जय अंबे चौक पर कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ। गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे। इसी दौरान मूर्ति गिरने से कई लोग घायल हो गए। इस दौरान बोल्ट में खराबी आ गई, जिसकी वजह से करीब 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा खंडित होकर नीचे गिर गई।

जुलूस के दौरान गिरी 22 फीट ऊंची प्रतिमा

हादसे के बाद घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। घायलों में वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), 5 वर्षीय लावण्या गणेर, 7 वर्षीय दिव्या गणेर और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं। सिविक अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। घायलों में बच्चियां भी शामिल हैं।

हादसे में 5 लोग घायल

घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि महाराष्ट्र और मुंबई में गणेशोत्सव 10 दिनों तक मनाया जाने वाला सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस दौरान भगवान गणपति की मूर्तियों को पंडालों और घरों में स्थापित कर पूजा की जाती है। मुंबई में बड़े जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें भक्त संगीत और जश्न के साथ मूर्तियों को विभिन्न पंडालों में ले जाते हैं। इस हादसे के बाद पुलिस ज्यादा अलर्ट हो गई है।

Advertisement


यह भी पढ़ें: अभेद्य बनेगा 'सिलीगुड़ी कॉरिडोर', अमित शाह ने दिया सुरक्षा रोडमैप

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड