Mumbai-Bengaluru Vande Bharat: मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत का 1st AC कोच का नया लुक आया सामने, सफर होगा और भी लग्जरी

मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है। अगर आप इन दोनों बड़े शहरों के बीच अक्सर रात भर यात्रा करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपका यह सफर न सिर्फ रफ्तार पकड़ने वाला है, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक भी होने जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
mumbai-bengaluru-vande-bharat-first-ac-coach-gets-a-luxury-makeover
mumbai-bengaluru-vande-bharat-first-ac-coach-gets-a-luxury-makeover | Image: Instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं और इसे 'पहियों पर चलता एक आलीशान होटल का कमरा' कह रहे हैं। यदि आपके मन में अब भी भारतीय ट्रेनों की वही पुरानी स्टाइल नॉर्मल बर्थ और गंदे  टॉयलेट वाली लंबी दुरी की यात्रा बसी हुई है तो उसे पूरी तरह भूल जाने का समय आ गया है।  नया वंदे भारत स्लीपर फर्स्ट एसी कोच अपने प्रीमियम डिजाइन, मॉडर्न केबिन और वर्ल्ड-क्लास पैसेंजर एक्सपीरियंस के लिए हर तरफ सुर्खियां बटोर रहा है। यह आम भारतीय ट्रेनों के सफर को एक बिल्कुल नया और लग्जरी आयाम देने के लिए तैयार है।

क्या है इसमें खास?

भारतीय जनता पार्टी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में भारतीय रेलवे की ओवरनाइट जर्नी  के भविष्य की एक शानदार झलक दिखाई गई है। इस ट्रेन को यात्रियों के आराम और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया है। फर्स्ट एसी सेक्शन में यात्रियों के लिए विशेष रूप से प्राइवेट केबिन बनाए गए हैं। इसका साफ-सुथरा लेआउट, क्रीम और वुडन टच वाली प्रीमियम फिनिशिंग इसे एक राजसी लुक देती है।कोच के अंदर की आधुनिक रोशनी आंखों को सुकून देती है। इसके अलावा, जगह का इस तरह से उपयोग किया गया है कि यात्रियों को कहीं भी तंग महसूस न हो। नए स्लीपर वर्जन में अत्याधुनिक और साफ-सुथरे बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, रियल-टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम और यात्रियों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं।

चेयर-कार से स्लीपर तक का शानदार सफर

अभी तक हम जिन वंदे भारत ट्रेनों में सफर करते आए हैं, वे मुख्य रूप से कम दूरी के मार्गों के लिए 'चेयर-कार' ट्रेनें थीं। लेकिन यह नया स्लीपर संस्करण लंबी दूरी और रात भर के सफर को आरामदायक बनाने के लिए ही विकसित किया गया है। मुंबई-बेंगलुरु मार्ग दोनों शहरों के बीच लगातार होने वाले व्यापारिक, आईटी प्रोफेशनल्स और पर्यटकों के आवागमन के कारण देश के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण कॉरिडोर में से एक है। इस मार्ग पर वंदे भारत स्लीपर के आने से रात भर में यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों को एक ऐसा तेज, सुरक्षित और बेहद आरामदायक विकल्प मिलेगा, जो फ्लाइट के सफर को भी टक्कर दे सकता है।

ये भी पढ़ें - हवा में थमीं सांसें ...4 घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच झूलता रहा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड