अपडेटेड 10 April 2025 at 13:28 IST

लाना-ले जाना, जेल में रखना और पूछताछ तक, सब तय; एजेंसियों के सामने क्यों मुश्किल होगा तहव्वुर राणा से सच उगलवाना?

तहव्वुर राणा को NIA मुख्यालय के सेल में रखा जाएगा। सेल के अंदर ही तहव्वुर राणा का मेडिकल होगा और NIA मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर इन्वेस्टीगेशन रूम बनाया गया है।

Follow : Google News Icon  
Tahawwur Rana
Tahawwur Rana | Image: File Photo

Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से खसीटकर भारत लाया जा रहा है। भारत से केंद्रीय एजेंसियों की एक पूरी टीम तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिका से निकल चुकी है और उसके गुरुवार दोपहर को पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद इस आतंकवादी से कड़ी पूछताछ की जानी है, जिसके लिए बड़े स्तर की तैयार भारत कर चुका है।

तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने के लिए एक बड़ा सुरक्षा अभियान चल रहा है। इस प्रत्यर्पण को भारत और अमेरिका की एजेंसियों के बीच हाईलेवल की गोपनीयता और कॉर्डिनेशन के तहत अंजाम दिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट्स, खुफिया टीमें और विशेष कमांडो उड़ान की रियल-टाइम निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद इसे एनआईए मुख्यालय में रखने जाने की उम्मीद है।

NIA मुख्यालय के सेल में रखा जाएगा तहव्वुर राणा

सामने आया है कि तहव्वुर राणा को NIA मुख्यालय के सेल में रखा जाएगा। सेल के अंदर ही तहव्वुर राणा का मेडिकल होगा और NIA मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर इन्वेस्टीगेशन रूम बनाया गया है। एनआईए मुख्यालय में बने इन्वेस्टीगेशन सेल में सिर्फ 12 लोगों की एंट्री होगी, जिनमें एनआईए के डीजी सदानंद दाते, आईजी आशीष बत्रा और डीआईजी जया रॉय शामिल हैं।

तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है तहव्वुर राणा

एजेंसियों की पूछताछ के बाद तहव्वुर राणा को दिल्ली तिहाड़ जेल ले जाया जा सकता है। खैर, ये तय नहीं हुआ है कि उसे किस जेल में रखा जाएगा, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन इसे लेकर सतर्क है। सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ में अगर तहव्वुर राणा को रखा जाता है तो यहां इसकी सुरक्षा पर काफी सतर्कता बरती जाएगी। इसे हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। उसके पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में तहव्वुर राणा की पेशी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों से संबंधित ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड, जिन्हें जनवरी के अंत में मुंबई से दिल्ली लाया गया था, वो हाल ही में पटियाला हाउस कोर्ट को मिले हैं।

Advertisement

तहव्वुर राणा से सच उगलवाना क्यों मुश्किल?

मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से सच्चाई उगलवाना भारतीय एजेंसियों के लिए आसान नहीं रहेगा। ऐसा इसलिए कि हमलों के बाद से बचता आया और अमेरिका में अब तक रह रहा था। भारत लौटने के बाद कहीं ना कहीं उसे आगे की स्थिति के बारे में जरूर पता होगी। उसे कहीं न कहीं पता होगा कि कहां गुमराह करना है और कहां पर पर्दा डालना है।

कौन है तहव्वुर राणा?

64 वर्षीय तहव्वुर राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी है, जो एक अमेरिकी नागरिक है। तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पण से बचने के अपने आखिरी प्रयास के बाद भारत लाया जा रहा है क्योंकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा को भारत पहुंचने में क्यों हो रही है देरी? जानें ताजा अपडेट

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 13:28 IST