अपडेटेड 1 December 2025 at 10:41 IST

Mumbai GRAP 4: दिल्ली के बाद मुंबई की हवा भी हुई जहरीली, प्रदूषण के चलते ग्रैप 4 लागू, इन कामों पर लगी रोक

Mumbai Pollution: दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी बढ़ता प्रदूषण चिंताएं बढ़ा रहा है। कई इलाकों की हवा खराब और बेहद खराब की श्रेणी में आ गई है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए मुंबई के कई इलाकों में GRAP-4 लागू कर दिया गया है।

Follow : Google News Icon  

Pollution news: दिल्ली के बाद अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की हवा भी बेहद जहरीली हो गई है। प्रदूषण के चलते लोगों की सांसों पर संकट आ गया है। शहर के अधिकतर हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गया है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के कई इलाकों में ग्रैप 4 के तहत पाबंदियां लागू कर दी है।

मुंबई में लगातार खराब एयर क्वालिटी की वजह से मझगांव, देवनार, मलाड, बोरीवली ईस्ट, चकला- अंधेरी ईस्ट, नेवी नगर, पवई और मुलुंड जैसे कई इलाकों में BMC ने पाबंदियां लगाई हैं।  इसके तहत कंस्ट्रक्शन और धूल पैदा करने वाली एक्टिविटी रोक दी गई हैं और दर्जनों साइट्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

BMC ने जारी किए नोटिस

BMC ने सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड में 50 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन और RMC (रेडी-मिक्स कंक्रीट) साइट्स को काम रोकने/शटडाउन नोटिस जारी किए हैं। साथ ही बेकरी, मार्बल-कटिंग यूनिट और दूसरे लोकल ऑपरेशन समेत कई छोटी इंडस्ट्रीज को साफ-सुधरे प्रोसेस अपनाने या सजा का सामना करने के लिए कहा गया है।

सिविक बॉडी ने हर वार्ड में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं, जिसमें इंजीनियर, पुलिसकर्मी और GPS-ट्रैक वाली गाड़ियां शामिल हैं, जिससे पॉल्यूशन कंट्रोल के नियम लागू किए जा सकें और एमिशन पर नजर रखी जा सके। हाल ही में 70 जगहों पर इंस्पेक्शन भी हुए, जिनमें से 53 में धूल कंट्रोल के नियमों का उल्लंघन पाया गया और उन्हें तुरंत नोटिस भेजा गया।

Advertisement

बढ़ते प्रदूषण से लोगों को हो रही कई समस्याएं

बता दें कि शहर के कई इलाकों में AQI का लेवल 'खराब' (200-300) और 'बहुत खराब/गंभीर' (>300) के बीच दर्ज किया गया है। इस महीने मुंबई का ओवरऑल AQI कई बार बढ़ा है, जिससे लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और कई इलाकों में भारी स्मॉग की शिकायतें सामने आई हैं।

इससे पहले मुंबई कांग्रेस ने “मुंबई क्लीन एयर एक्शन प्लान” जारी किया था, जिसमें साफ हवा को बुनियादी अधिकार, 24×7 मॉनिटरिंग, “ग्रीन मुंबई 2030” के तहत 1 मिलियन पेड़ लगाने और गाड़ियों, कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रीज के लिए सख्त पॉल्यूशन नियम बनाने का प्रस्ताव दिया गया था।

Advertisement

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बुरा हाल

दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी है। कई जगहों पर AQI 300 के पार है। आनंद विहार और ITO जैसे इलाकों में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में ऐसा ही हाल है। वहीं NCR की स्थिति इससे भी खराब रही। 1 दिसंबर को नोएडा में AQI 397, गाजियाबाद में 395 और ग्रेटर नोएडा में सबसे अधिक 407 दर्ज हुआ। प्रदूषण के चलते जगह-जगह हालात बिगड़े हुए हैं, जो चिंताएं बढ़ी हुई है।  

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक घटे दाम; चेक कर लें नए रेट...
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 December 2025 at 10:41 IST