LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक घटे दाम; चेक कर लें नए रेट...
LPG Cylinder New rate, 1 December 2025: दिसंबर महीने की शुरुआत एक अच्छी खबर से हुई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतें फिर घटाई गई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके दाम कम किए हैं। हालांकि ये कटौती कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

LPG Cylinder Price: नए महीने की शुरुआत में ऐसे कई बदलाव होते हैं, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालते हैं। हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दाम भी बदलते हैं। LPG सिलेंडर की कीमतें या तो बढ़ती या घटती है या फिर कई बार स्थिर भी रहती है। आज, 1 दिसंबर को LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं। इसमें करीब 10 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि ये कमी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। इससे पहले नवंबर महीने में जहां कीमतें 5 रुपये घटी थी, तो अक्टूबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आखिरी बार अप्रैल में बदलाव हुआ था।
अब कितनी हुई कीमत?
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1580.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमतें घटकर 1684 रुपये हो गई है। मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर 1531.50 रुपये में मिलेगा। तो वहीं चेन्नई में सिलेंडर के नए रेट 1739.50 रुपये हो गए है।
बता दें कि इससे पहले नवंबर में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 5 रुपये घटे थे। तो वहीं अक्टूबर में इसकी कीमतें करीब 16 रुपये बढ़ाई गई थी। इसके अलावा सितंबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 51 रुपये तक की कटौती की गई थी। इस तरह हर महीने इसके दाम घट-बढ़ रहे हैं।
Advertisement
स्थिर बनी हुए हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
वहीं, बात घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की करें तो ये अप्रैल से ही स्थिर बनी हुई है। आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए थे। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर अब भी 853 रुपए में मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में दाम 868.50 रुपए बनी हुई हैं।