मुंबई के नागपाड़ा इलाके में दर्दनाक हादसा, अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के वॉटर टैंक में दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत

BREAKING: मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के वॉटर टैंक में सफोकेशन की वजह से 5 मजदूरों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
death in water tank
death in water tank | Image: AI

BREAKING: मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के वॉटर टैंक में सफोकेशन की वजह से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक, गुड लक मोटर ट्रेनिंग स्कूल, मिंट रोड, नागपाड़ा के पास एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफाई करते समय पांच ठेका मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मजदूरों को मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) द्वारा जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना नागपाड़ा इलाके में डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे हुई।

पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से मौत

Advertisement

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूर पानी की टंकी को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे, लेकिन इस दौरान वे बेहोश हो गए। अधिकारी ने बताया कि निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को टंकी से निकालकर सरकारी जेजे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएएमसी)और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है। 

Advertisement

(इनपुट- PTI)

इसे भी पढ़ें: Swami Ramdev: ट्रंप और टैरिफ टेररिज्म...अमेरिकी राष्‍ट्रपति पर बाबा रामदेव का हमला, बोले- वो तो ना WTO की मान रहे ना ही UN की

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड