अपडेटेड 10 October 2024 at 08:41 IST

मैंने प्यारा दोस्त खोया... रतन टाटा के निधन पर Mukesh Ambani हुए इमोशनल, अडानी-महिंद्रा ने किया सलाम

मुकेश अंबानी ने कहा कि रतन टाटा के निधन के साथ भारत ने अपने सबसे शानदार और दयालु पुत्रों में से एक को खो दिया है। अडानी-महिंद्रा ने भी उनके निधन पर दुख जताया।

Follow : Google News Icon  
ratan tata passed away
अंबानी-अडानी ने रतन टाटा के निधन पर जताया दुख | Image: PTI

Ratan Tata Death News: देश के सबसे चहेते उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा हमारे बीच नहीं हैं। बुधवार (9 अक्टूबर) को मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लीं। रतन टाटा एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्हें हर कोई पसंद करता था। अपनी दरियादिली, नेक कामों और सादगी भरे किस्सों से वह अक्सर ही लोगों का दिल जीत लेते थे।

ऐसे में उनके निधन की खबर से पूरे देश को शोक की लहर में डूब गया है। हर कोई नम आंखों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देता नजर आ रहा हैं। भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया और कहा कि हमने एक प्यारा दोस्त खो दिया। इसके अलावा गौतम अडानी और आनंद महिंद्रा ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्ति किया।

आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे- मुकेश अंबानी

रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "यह भारत और भारतीय उद्योग जगत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का निधन सिर्फ टाटा समूह के लिए ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। व्यक्तिगत स्तर पर रतन टाटा के निधन ने मुझे बहुत दुःख पहुंचाया है क्योंकि मैंने एक प्यारा दोस्त खो दिया। उनके साथ मेरी हर बातचीत ने मुझे प्रेरित और ऊर्जावान बनाया। उनके चरित्र की महानता और उनके द्वारा अपनाए गए उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों के प्रति मेरा सम्मान बढ़ाया।"

उन्होंने आगे कहा, "रतन टाटा एक दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा समाज की भलाई करने की कोशिश की। रतन टाटा के निधन के साथ भारत ने अपने सबसे शानदार और दयालु पुत्रों में से एक को खो दिया है। टाटा ने भारत  दुनियाभर में पहुंचाया और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चीजों को भारत में लाया। रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की ओर से मैं टाटा परिवार और पूरे टाटा समूह के शोक संतप्त सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।"

Advertisement

ऐसे दिग्गज अमर रहते हैं- गौतम अडानी

वहीं, गौतम अडानी ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "भारत ने एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है जिसने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया। रतन टाटा सिर्फ एक कारोबारी नेता नहीं थे... उन्होंने ईमानदारी, करुणा और व्यापक भलाई के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया। उनके जैसे दिग्गज अमर रहते हैं। ओम शांति।"

'हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति'

वहीं, रतन टाटा के निधन ने दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को भी तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इसे स्वीकार नहीं कर पा रहू हैं। भारत की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक छलांग लगाने के कगार पर खड़ी है और रतन के जीवन और कार्य का हमारे इसमें बहुत योगदान रहा है। इसलिए, इस समय उनका मार्गदर्शन और मार्गदर्शन अमूल्य होता। उनके जाने के बाद, हम बस इतना ही कर सकते हैं कि उनके उदाहरण का अनुकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हों। आपको कभी भुलाया नहीं जाएगा। क्योंकि लेजेंड कभी नहीं जाते…ओम शांति।"

Advertisement

रतन टाटा काफी समय से बढ़ते उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले दिनों उनका ब्लड प्रेशर डाउन होने के कारण मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस वजह से उन्हें ICU में रखा गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर रतन टाटा को नहीं बचा सके और 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

यह भी पढ़ें: 'मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया', Ratan Tata का वो आखिरी पोस्ट; जिसे देख अब दुखी हो रहे लोग

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 08:41 IST