MP लोन वुल्फ अटैक साजिश का पर्दाफाश, 8 आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था फैजान
MP ATS ने सुरक्षा बलों पर होने वाले हमले की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। दरअसल फैजान शेख नाम का एक शख्स 8 आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था।
- भारत
- 2 min read

लोन वुल्फ अटैक मामले में MP पुलिस के ATS ने बड़े साजिश का पर्दाफाश किया है। मध्यप्रदेश की एटीएस ने फैजान शेख को गिरफ्तार किया, जो सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहा था। जानकारी मिली है कि फैजान 8 आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसने रेकी भी शुरू कर दी थी और वुल्फ अटैक करवाना चाहता था।
बता दें, आतंकी फैजान भोपाल जेल ब्रेक के बाद एनकाउंटर में मारे गए 8 आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था। एनकाउंटर में खंडवा निवासी 5 आतंकियों समेत कुल 8 आतंकी मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि पेशे से मैकेनिक फैजान शेख इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) और इस्लामिक स्टेट (IS) की विचारधाराओं से प्रभावित था। इसकी उम्र महज 34 साल है।
आतंकियों के परिवार की आर्थिक मदद भी करता था फैजान
फैजान एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के परिवार की आर्थिक मदद भी करता था। इसके अलावा फैजान यासीन भटकल के भटकल गांव , पठानकोट भी जा चुका था। पुलवामा भी जाना चाहता था लेकिन कड़ी सुरक्षा की वजह से जम्मू से ही लौट गया था।
आतंकी संगठनों के साहित्य और वीडियो मिले
पुलिस महानिरीक्षक आशीष की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शेख के पास से चार मोबाइल फोन, एक पिस्तौल, कारतूस और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, इंडियन मुजाहिद्दीन और आईएस जैसे विभिन्न आतंकी संगठनों के साहित्य और वीडियो मिले हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि खंडवा में शेख से जुड़े कुछ अन्य लोगों से भी एटीएस पूछताछ कर रही है।
सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शेख की गिरफ्तारी पर पुलिस को बधाई दी और कहा, “राज्य सरकार ने आरोपियों के नेटवर्क के बारे में जानकारी साझा करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क किया है। हम मध्य प्रदेश में ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम एक खूंखार आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफल रहे और हमें उसकी साजिशों का भी पता चला है। मुझे पूरा विश्वास है कि पुलिस की कार्रवाई उनके नेटवर्क की कमर तोड़ देगी।”
Advertisement
इसे भी पढ़ें: NEET-UG 2024 BIG BREAKING: पेपर लीक पर बवाल के बीच नीट यूजी काउंसलिंग स्थगित, नई तारीख का होगा ऐलान